5g phone:मात्र 1500 रुपये से कम में 5G फोन खरीदने का शानदार मौका, ऑफर बस आज के लिए
5g phone: अमेजन इंडिया पर एक बार फिर यूजर्स के लिए धमाकेदार डील ऑफ द डे लाइव है।
इस डील के तहत आप iQOO Z6 Lite 5G को 18 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
फोन की MRP 18,999 रुपये है। डील ऑफ द डे में यह 15,499 रुपये में आपका हो सकता है।
फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC या ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो
आपको 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। सबसे खास बात है
कि फोन पर कंपनी 14,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
अगर आपको पुराने फोन के बदले फुल एक्सचेंज मिलता है, तो यह 15,499 – 14,050 यानी 1449 रुपये में भी
आपका हो सकता है। पुराने फोन के बदले होने वाला फायदा उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।
5g phone का फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में कंपनी 2408×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है।
यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी का यह 5G फोन दो वेरिएंट- 4जीबी+64जीबी और
6जीबी+128जीबी में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा शामिल है।
वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ओएस की जहां तक बात है, तो मिस्टिक नाइट और स्टेलर ग्रीन कलर ऑप्शन में आने वाला
यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।कनेक्टिविटी के लिए
फोन में 5G के अलावा वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
