5g networks: 5G की दौड़ में आगे निकलने के लिए जियो का नया पैंतरा, Ericsson के साथ किया करार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

5g networks: 5G की दौड़ में आगे निकलने के लिए जियो का नया पैंतरा, Ericsson के साथ किया करार

5g networks: टेलिकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन ने सोमवार को देश में

5G स्टैंडअलोन (SA) नेटवर्क शुरू करने के लिए रिलायंस जियो के साथ लंबी अवधि का

- Advertisement -
- Advertisement -

स्ट्रैटेजिक 5G कॉन्ट्रैक्ट करने का एलान किया। यह ऐसे समय पर किया गया है,

जब देश में आधिकारिक तौर पर 5G लॉन्च हो चुका है और कंपनियां तेजी से अपने 5g networks का विस्तार कर रही हैं।

कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि जियो और एरिक्सन के

बीच देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क बनाने के लिए ये कॉन्ट्रैक्ट किया गया है ।

देश में डिजिटलीकरण को मिलेगा बढ़ावा

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि हम 5g networks तैयार करने के लिए

एरिक्सन के साथ हुए साझेदारी से काफी खुश हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इससे देश के डिजिटलीकरण को बढ़ावा

मिलेगा और यह ‘डिजिटल इंडिया’ विजन को प्राप्त करने की नींव के रूप में कार्य करेगा।

इसके साथ ही प्रेस रिलीज में बताया गया कि जियो का स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क एक “टेक्नोलॉजी लीप” होगा,

क्योंकि इसकी मदद से यूजर्स को 5G नेटवर्क का असली अनुभव देगा।

देश में 5G नेटवर्क(5g networks)

देश में 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G नेटवर्क को लॉन्च किया था।

इसके बाद रिलायंस जियो ने चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में और एयरटेल ने दिल्ली,

मुंबई, वाराणसी, बैंगलोर, गुरुग्राम, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में अपनी 5G सेवाओं को लॉन्च कर दिया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related