4kWh बैटरी पैक के साथ नया Ola S1X लॉन्च, कीमत इतने रुपये; 8 साल तक की वारंटी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

4kWh बैटरी पैक के साथ नया Ola S1X लॉन्च, कीमत इतने रुपये; 8 साल तक की वारंटी

Ola S1X: ओला इलेक्ट्रिक ने एस1एक्स स्कूटर को 4kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने दावा किया गया है कि यह 190Km की राइडिंग रेंज दे सकता है.

नई S1X 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है. इसकी डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू की जाएगी.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Maruti Swift: पहली बार नई मारुति स्विफ्ट में मिलेगा ये गजब का सेफ्टी फीचर, ये फिर से बना देगा इसे देश की नंबर-1 कार

नई Ola S1X की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है. यह 3.3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.

S1X कुल 7 कलर ऑप्शन- रेड वेलोसिटी, मिडनाइट, वोग, स्टेलर, फंक, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर कलर में उपलब्ध है. इसमें 4.3 इंच सेगमेंडेट डिस्प्ले और फिजिकल की (Key) अनलॉक फीचर मिलते हैं.

इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी नहीं मिलती है जबकि S1X के 3kWh वेरिएंट में 5 इंच सेगमेंडेट डिस्प्ले, कीलेस अनलॉक (Keyless unlock) और स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है.

इनके अलावा, S1X स्कूटर सीरीज में 2kWh वेरिएंट भी आता है, जो इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है और सबसे कम रेंज (143 km) ऑफर करता है.

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पूरे प्रोडक्ट लाइनअप के लिए 8 साल या 80,000 किमी तक की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी का भी ऐलान किया है.

नए S1X के लॉन्च और 8 साल की वारंटी की घोषणा के अलावा ओला ने एडिशनल वारंटी पैकेज भी पेश किया है, जो 1,25,000 किमी तक कवर करता है.

हालांकि, यह पेड (Paid) ऑप्शन है. यानी, यह पैसा देकर लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :इस दिन लॉन्च होगा मारुती सुजुकी Swift का नया अवतार, दमदार इंजन के साथ मिलेगी 40kmpl की माइलेज

एस1एक्स 4kWh बैटरी पैक स्कूटर लॉन्च के साथ ही, ओला ने आवासीय क्षेत्रों और राजमार्गों को कवर करते हुए इस तिमाही के अंत तक अपने चार्जिंग बुनियादी ढांचे को

मौजूदा 1,000 इकाइयों से 10,000 यूनिट तक बढ़ाने की अपनी योजना का भी ऐलान किया. इस बीच, कंपनी ने अप्रैल तक अपने सर्विस नेटवर्क को 600 सेंटर्स तक बढ़ाने की योजना की भी घोषणा की.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...