41 करोड़ ग्राहकों को मौज, Jio चुपके से लाया नए प्रीपेड प्लान; 365 दिन की फुर्सत
Reliance Jio के 41 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है।
Jio ने चुपचाप OTT बेनिफिट्स वाले नए प्रीपेड प्लान्स को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ लिया है।
यह खास तौर से ऐसे ग्राहकों के लिए हैं, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और ओटीटी बेनिफिट
सबकुछ चाहते हैं। नए Jio एंटरटेनमेंट प्रीपेड प्लान या तो ZEE5 और SonyLIV या सिर्फ
ZEE5 या सिर्फ SonyLIV बेनिफिट्स के साथ आते हैं। हालांकि, जियो के पास ऐसे वैकल्पिक प्लान्स भी हैं,
जो ओटीटी के बिना आते हैं और समान बेनिफिट्स और वैलिडिटी प्रदान करते हैं।
यहां हम नए और मौजूदा प्लान्स सभी के बारे में डिटेल में बात करेंगे।
बता दें कि ग्राहकों को Sony LIV और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन JioTV ऐप के जरिए मिलेगा।
TRAI की नई रिपोर्ट के अनुसार, जियो के पास अब कुल 41.594 करोड़ एक्टिव वायरलेस यूजर्स हैं।
जियो के 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान
Jio के नए 3,662 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में डेली 2.5GB डेटा,
अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5G डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।
प्लान में ग्राहकों को Sony LIV और ZEE5, दोनों ही ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।
यह भी पढ़ें :Jio का धमाका प्लान- केवल एक रिचार्ज में चलेंगे पूरी फैमिली के फोन, मिलेगा 500 GB डेटा
इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी शामिल है।
जियो 3,226 रुपये प्रीपेड प्लान विद Sony LIV
जियो द्वारा लॉन्च किया गया एक और प्लान 3,226 रुपये का है।
इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग,
अनलिमिटेड 5G डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। यह Sony LIV बेनिफिट्स के साथ आता है
और इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud भी शामिल है।
जियो 3,225 रुपये प्रीपेड प्लान विद ZEE5
जियो के 3,225 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।
जियो 2,999 रुपये प्रीपेड प्लान
मौजूदा 2,999 रुपये का प्लान, नए लॉन्च किए गए 3,662 रुपये के प्लान के समान बेनिफिट्स प्रदान करता है
लेकिन इसमें Sony LIV और ZEE5 ओटीटी बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं।
प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसमें ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग,
अनलिमिटेड 5G डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में JioTV, JioCinema और
JioCloud शामिल है। अगर आप ओटीटी बेनिफिट नहीं चाहते तो इस प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं।
जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान
Jio का नया एंटरटेनमेंट 909 प्लान डेली 2GB डेटा प्रदान करता है।
इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस शामिल हैं
और इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में Sony LIV और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud भी शामिल हैं।
जियो 806 रुपये प्रीपेड प्लान विद Sony LIV
Jio का नया एंटरटेनमेंट 806 प्लान डेली 2GB डेटा प्रदान करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग,
अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली 100 एसएमएस शामिल है और इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। प्लान में Sony LIV का
सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है।
जियो 805 रुपये प्रीपेड प्लान विद ZEE5
पिछले प्लान से सिर्फ 1 रुपये कम में 805 रुपये वाला प्लान ZEE5 सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट्स देता है।
इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग,
अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud भी शामिल हैं।
जियो 719 रुपये प्रीपेड प्लान
अगर आप 84 दिनों की वैलिडिटी चाहते हैं लेकिन OTT नहीं चाहते, तो आपके पास 719 रुपये का प्लान है।
Jio का 719 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग,
अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान में
JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
(नोट- सभी प्लान में डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद भी 64 kbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट यूज किया जा सकता है।)
