मोदी सरकार ने किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम, अब लॉन्च कर दिया ये Portal

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

मोदी सरकार ने किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम, अब लॉन्च कर दिया ये Portal

portal: सरकार की ओर से किसानों के लिए समय-समय पर कई योजनाएं लाई जाती रही है.

जिससे किसानों को काफी लाभ भी मिलता है. वहीं अब सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए

- Advertisement -
- Advertisement -

एक अहम कदम उठाया गया है. इस कदम से किसानों को काफी फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

दरअसल, सरकार ने कृषि से जुड़े आंकड़ों के लिए एकीकृत portal शुरू किया है.

इससे जरूरी आंकड़ों तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकती है.

आंकड़ों तक बनेगी पहुंच

यह portal भरोसेमंद आंकड़ों तक पहुंच को सुगम बनाएगा. इससे संबंधित पक्षों को सोच-विचार कर

निर्णय लेने में मदद मिलेगी. कृषि मंत्रालय के जरिए विकसित एकीकृत पोर्टल (यूपीएजी) कृषि के लिए

डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण घटक है.

portal का लक्ष्य मानकीकृत और सत्यापित आंकड़ों की कमी से संबंधित चुनौतियों को दूर करना है.

चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम

सही आंकड़ों का अभाव नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और अंशधारकों के लिए सोच-विचार कर

निर्णय लेना मुश्किल बना देता है. पोर्टल की पेशकश के बाद, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा कि

यह भारतीय कृषि के सामने आने वाली संचालन व्यवस्था से जुड़ी जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए

यह भी पढ़ें :PMJDY: जन धन खातों के संख्या 50 करोड़ के पार, पीएम नरेंद्र मोदी ने कह दी बड़ी बात

एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र में आंकड़ा प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने

और बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया यह अभिनव मंच, अधिक कुशल

और उत्तरदायी कृषि नीति ढांचे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.’’

ई-गवर्नेंस के सिद्धांत

नीति आयोग के सदस्य के अनुसार एक शोध से पता चलता है

कि आंकड़ों में एक डॉलर के निवेश से 32 डॉलर का प्रभाव पड़ता है.

कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि पोर्टल से उपयोगकर्ताओं को आसानी से भरोसेमंद,

विस्तृत और वस्तुपरक आंकड़ों तक पहुंच से लाभ होगा. मंत्रालय

के अनुसार, यह पहल ई-गवर्नेंस के सिद्धांतों के अनुरूप है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related