फोन में पर्स या फिर पर्स में फोन? खुद ही पर्स है यह Smartphone देखें कमाल तस्वीरें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

फोन में पर्स या फिर पर्स में फोन? खुद ही पर्स है यह Smartphone देखें कमाल तस्वीरें

Smartphone: महीने की शुरुआत में चाइनीज टेक कंपनी ऑनर की ओर से

- Advertisement -
- Advertisement -

एक बेहद अनोखा कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन Honor V Purse पेश किया गया,

जिसमें बाहर की ओर फोल्ड होने वाले डिस्प्ले के अलावा क्लच बैग की फंक्शनैलिटी दी गई है।

इस फोन में इंटरचेंजेबल वीगन लेदर स्ट्रैप्स और चेन्स मिलती हैं,

जिन्हें लगाते ही फोन का लुक एकदम पर्स जैसा हो जाता है।

ऑनर ने सबसे पहले यह डिवाइस IFA 2023 टेक इवेंट में पेश किया था

लेकिन इसे खरीदने का विकल्प आम ग्राहकों को नहीं दिया गया था और ना ही

इसके मार्केट लॉन्च से जुड़ी बात कन्फर्म की गई थी। हालांकि, अब ब्रैंड ने कन्फर्म कर दिया है

यह भी पढ़ें :यह 5G Smartphone को देखकर कहेंगे- काला टीका लगा दो,नजर लग जाएगी…

कि पर्स जैसे इस अनोखे फोल्डेबल फोन को 19 सितंबर को इसकी

होम-कंट्री चीन में पेश किया जाएगा। बाद में इसे अन्य मार्केट्स का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।

बेहद अनोखा है Honor V Purse का डिजाइन

डिजाइन के मामले में Honor V Purse का लुक काफी हद तक Huawei Mate Xs 2 से मिलता-जुलता है

और इसका डिस्प्ले भी बाहर की ओर फोल्ड होता है। इस स्मार्टफोन को बेहद पतला डिजाइन दिया गया है

और इसकी मोटाई महज 9mm रखी गई है। हालांकि, अन्य Honor Magic V2, Samsung Galaxy Z Fold 5 और

Xiaomi MIX Fold 3 जैसे फोल्डेबल फोन्स की तरह इसमें सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं दिया गया है।

Honor V Purse फिलहाल एक कॉन्सेप्ट फोन है, यानी इसका पर्स की तरह इस्तेमाल करते हुए

इसमें ढेर सारा सामान नहीं स्टोर किया जा सकता। हालांकि, चेन-लिंक स्ट्रैप्स के साथ

इसे पर्स की तरह कैरी जरूर किया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ‘फि-डिजिटल फैशन स्टेटमेंट’ के

तौर पर पेश किया है। इसमें स्टाइलिश स्ट्रैप्स जैसे फिजिकल एलिमेंट्स स्क्रीन के

स्टाइलिश ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले स्टाइल्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

अपनी पसंद के हिसाब से बदल पाएंगे लुक

फोल्डेबल फोन के साथ कंपनी की कोशिश यूजर्स को खास विकल्प देने की है और यही वजह है

कि फोन में इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स लगाने की सुविधा दी गई है। किसी भी तरह की

ड्रेस या आउटफिट के हिसाब से फोन के ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) पर खास पैटर्न और डिजाइन

दिखाया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए फोन में

कंपनी Snapdragon 778G प्रोसेसर दे सकती है और इसमें 35W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...