धुम मचाने आ रहा Oppo का एक और जबर्दस्त फोन, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर
Oppo: ओप्पो के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है।
कंपनी ने अपने अपकमिंग हैंडसेट Oppo A2 Pro की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है।
ओप्पो के आज एक टीजर शेयर करके बताया कि यह फोन 15 सितंबर को मार्केट में एंट्री करेगा।
कंपनी ने टीजर में बताया कि यह फोन 12जीबी रैम और डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें :Oppo की जबरदस्त सेल, सस्ते में खरीदें यह धांसू स्मार्टफोन, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील
फोन में 12जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगी। यह इसकी टोटल रैम को 24जीबी तक का कर देगी।
इसके अलावा इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा और 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी मिलने वाली है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
लीक के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर करने वाली है।
फोन 24जीबी तक रैम (12 वर्चुअल रैम) के साथ आएगा। फोन का बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और
128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट देने वाली
है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए जा सकते हैं।
इनमें 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस शामिल हो सकता है
वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 5000mAh की बैटरी ऑफर की जा सकती है।
यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की बात करें तो
यह फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करेगा।
कंपनी इस फोन को वास्ट ब्लैक, डेजर्ट ब्राउन और डस्क क्लाउड पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी।
बताते चलें कि ओप्पो का यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
