ग्यारह हजार रुपये से कम कीमत में आया Motorola का गजब Smartphone, फीचर्स जानकर धक-धक करने लगेगा दिल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

ग्यारह हजार रुपये से कम कीमत में आया Motorola का गजब Smartphone, फीचर्स जानकर धक-धक करने लगेगा दिल

motorola ने एक ईवेंट में Moto X40 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है,

जो Snapdragon 8 Gen 2 के साथ आता है. इसके अलावा कंपनी ने एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश किया है,

- Advertisement -
- Advertisement -

जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसकी कीमत भी 11 हजार रुपये से कम है.

इस मॉडल का नाम Moto G53 है. फोन में 50MP का धांसू कैमरा, 5000mAh की दमदार बैटरी और

बड़ी स्क्रीन मिलती है. आइए जानते हैं Moto G53 की कीमत और फीचर्स…

motorola G53 Price In India

motorola G53 के 4GB+128GB वैरिएंट की कीमत 899 युआन (10,684 रुपये) है.

8GB + 128GB वैरिएंट वाले की कीमत 1099 युआन (13,006 रुपये) है.

फोन दो कलर (ब्लैक और ग्रे) में आया है. फोन को फिलहाल सिर्फ चीनी मार्केट में पेश किया गया है.

उम्मीद है फोन को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा.

motorola G53 Specifications

Moto G53 में 6.5-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट और

720 x 1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है. फोन में 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है,

जिसको 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. डिस्प्ले पंच-होल कटआउट डिज़ाइन के साथ आता है.

motorola G53 Camera

motorola G53 में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर

मिलता है. सामने की तरफ 8MP का सेल्फी शूटर मिलता है. फोन Android 13 पर चलेगा.

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा.

motorola G53 Battery

motorola G53 में 5000mAhकी तगड़ी बैटरी मिलती है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

motorola G53 का वजन भी काफी लाइट होगा इसका वजन सिर्फ 183 ग्राम है. इसका माप 162.7 x 74.6 x 8.1mm है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...