गजब हैं Galaxy Ring के फीचर्स, Samsung की जादुई अंगूठी बताएगी आपका हाल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

गजब हैं Galaxy Ring के फीचर्स, Samsung की जादुई अंगूठी बताएगी आपका हाल

Samsung: स्मार्ट वियरेबल्स की दुनिया में नया धमाका करते हुए सैमसंग ने अपनी Smart Ring पेश कर दी है। कंपनी ने Galaxy Unpacked इवेंट में 17 जनवरी को Galaxy S24 लाइनअप के स्मार्टफोन्स पेश किए हैं

इसी इवेंट में कंपनी की पहली स्मार्ट रिंग से पर्दा उठाया गया है। हालांकि अभी इसे मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है लेकिन इसके फीचर्स जरूर सामने आ गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

कंज्यूमर टेक एनालिस्ट एवी ग्रीनगार्ट को गैलेक्सी रिंग प्रोटोटाइप्स का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस मिला है और उनकी ओर से इस वियरेबल के की-डीटेल्स शेयर किए गए हैं।

इस फिटनेस ट्रैक से जुड़ी ज्यादा जानकारी कंपनी की ओर से अगले कुछ महीनों में शेयर की जाएगी। एवी ने बताया कि उन्हें इवेंट में दिखाए गए गैलेक्सी रिंग के प्रोटोटाइप्स के फोटो क्लिक करने की अनुमति नहीं थी।

13 साइज में उपलब्ध है गैलेक्सी रिंग

एवी ग्रीनगार्ट की मानें तो सैमसंग की पहली स्मार्ट रिंग बेहद हल्की है और 13 अलग-अलग साइज में उपलब्ध होगी। साउथ कोरियन टेक कंपनी ने अपनी स्मार्ट रिंग के लिए तीन फिनिश तैयार किए हैं

और यह रिंग सेरेमिक या मेटल बिल्ड के साथ आ सकती है। एनालिस्ट का कहना है कि इस रिंग में बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना देखने को मिलेगा।

फिलहाल सामने नहीं आई है कीमत

एनालिस्ट की मानें तो Samsung Galaxy Ring को इसी साल मार्केट में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। हालांकि इसकी कीमत से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सैमसंग का अगला Unpacked इवेंट हर साल की तरह अगस्त में होगा, जिसमें कंपनी अपने फोल्डेबल मॉडल्स और गैलक्सी स्मार्टवॉच मॉडल्स लॉन्च करती है। संभव है कि उनके साथ ही यह रिंग भी पेश की जाए। नई रिंग में भी स्मार्टवॉच जैसे हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related