खलिहान की जमीन के साथ सरकारी भूमि हमारी property है :डीएम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

खलिहान की जमीन के साथ सरकारी भूमि हमारी property है :डीएम

property: जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में खड्डा तहसील में आयोजित

संपूर्ण समाधान दिवस पूर्व के आयोजित दिवसों की तुलना में काफी रोचक रहा

- Advertisement -
- Advertisement -

एक और जहां जिला अधिकारी ने कहा कि खलिहान की जमीन के साथ सरकारी भूमि हमारी property है

एक माह के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटता है तो शिकायतकर्ता हमारे कार्यालय में

आकर 10:00 बजे मिले तो दूसरी ओर फरियादियों को संपूर्ण सम्मान पूर्वक बैठाकर

उनका फरियाद सुना और निस्तारण करना उनके आत्मीय लगाव को दर्शाने लगा है

इस समाधान दिवस में कुल 59मामले आए जिसमें 8 का निस्तारण मौके से

हुआ शेष मामले विभिन्न विभागों को निस्तारण के लिए भेज दिए गए ।

यह भी पढ़ें :Property: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, केवल ₹5000 में अपनों को गिफ्ट करें प्रॉपर्टी

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला अधिकारी कुशीनगर उमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में

आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में परिवार रजिस्टर में नाम जुड़वाने, भूमि विवाद,

पीएम किसान निधि नहीं मिलने, भूमि व पुलिस विभाग से संबंधित मामले छाए रहे ।

बोधी छपरा निवासी ललिता ने रास्ते का विवाद, शहाबुद्दीन निवासी अहिरौली ने केसीसी में

बैंक के द्वारा 15% कमीशन मांगे जाने व नहीं देने पर 6 माह से दौड़ाये जाने,

करदह निवासी मालती देवी ने अपनी भूमिधरी की जमीन की पैमाइश करने व कब्जा दिलाने

पड़रही के ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामसभा की पुलिया का गांव के लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने

के बाद उप जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा नहीं हटवाया गया,

पडरौना राज दरबार का कार्य देख रहे कर रहे मोतीलाल गुप्ता ने ग्राम सभा रामपुर गोनहा में

42 वर्षों से चकबंदी प्रक्रिया को लटका कर सिलिंग की भूमि का भूमाफिया द्वारा कब्जा जमाए

जाने का आवेदन देकर उसे खाली करने का आवेदन दिया गया।

खेमनछपरा के प्रधान सरिता ओझा द्वारा नहर की पटरी से गुलरिया खेमन छपरा गांव में जाने वाले मार्ग को

बाधित किए जाने का आवेदन दिया गया जिसे जिलाधिकारी कुशीनगर ने

एसडीएम को खाली करने का निर्देश दिया। 12:30 बजे तक कुल 22 आवेदन आए थे

जबकि फरियादियों की लंबी कतारे जिला अधिकारी से न्याय पाने की आस में खड़ी रही।

कुल 59मामले आए जिसमें 8 का निस्तारण मौके से हुआ इस मौके पर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल एसडीएम खड्डा आशुतोष कुमार,

जिला विकास अधिकारी कल्पना मिश्रा, बीएसए राम जियावन मौर्य,

डी पी आर ओ आलोक प्रियदर्शी डीपीओ शैलेंद्र राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार,

एसडीओ सिंचाई मनोरंजन कुमार, राघवेंद्र सिंह जे ई विद्युत प्रभात दुबे

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खड्डा डॉक्टर पी एन गुप्ता सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related