क्या आप कभी सोचा है की कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके WhatsApp Messages? ऐसे कर सकते हैं चेक, बहुत आसान है तरीका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

क्या आप कभी सोचा है की कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके WhatsApp Messages? ऐसे कर सकते हैं चेक, बहुत आसान है तरीका

क्या आपको लगता है कि कोई और भी आपके WhatsApp Message पढ़ रहा है.

बहुत ही आसान तरीके से आप इसे चेक कर सकते हैं. वैसे तो वॉट्सऐप मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

इस प्लेटफॉर्म पर सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई और मैसेज को नहीं पढ़ सकता है.

कुछ ऐसे तरीके जरूर हैं जिससे दूसरा शख्स आपके अकाउंट को एक्सेस कर सकता है.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स तो कई हैं, लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल WhatsApp का होता है.

ऑफिस की चर्चा हो या फिर पर्सनल बातचीत WhatsApp का इस्तेमाल हर जगह होता है.

ऐसे में क्या हो अगर कोई आपके ऊपर नजर रख रहा हो या फिर आपके मैसेज पढ़ रहा हो?

कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है और आप भी इसका शिकार हो सकते हैं.

आपकी वॉट्सऐप चैट्स पर नजर रखना किसी जान-पहचान वाले शख्स के लिए बहुत आसान काम है.

कोई ऐसा शख्स जो आपका दोस्त या रिलेटिव हो आसानी से आपकी वॉट्सऐप चैट्स पर नजर रख सकता है.

इसके लिए उसे सिर्फ कुछ देर के लिए आपके फोन की जरूरत होगी.

क्या कोई और पढ़ रहा आपके मैसेज?

अगर आपको लगता है कि आपके WhatsApp Message कोई और पढ़ रहा तो आसानी से इसका पता

लगा सकते हैं. सबसे पहले बात करते हैं कि कैसे कोई शख्स आपके WhatsApp Message पढ़ सकता है.

हम किसी हैकिंग या वायरस की बात नहीं करेंगे, बल्कि उस मामूली बात पर चर्चा करेंगे,

जिस पर लोगों का ध्यान कम जाता है. WhatsApp Web और

मल्टी डिवाइस सपोर्ट जैसे वॉट्सऐप फीचर्स का नाम आपने सुना होगा.

हो सकता है आप इन्हें इस्तेमाल भी करते हों. इन फीचर्स की मदद से आप एक साथ दो से ज्यादा डिवाइसेस पर एक ही

वॉट्सऐप अकाउंट को इस्तेमाल कर सकते हैं. मल्टी डिवाइस सपोर्ट आने के

बाद से यूजर्स के प्राइमरी डिवाइस का इंटरनेट से जुड़ा रहना भी जरूरी नहीं है.

ऐसे में अगर कोई शख्स एक बार आपका फोन हासिल कर किसी दूसरे डिवाइस पर अकाउंट लॉगइन कर लें,

तो वो आपके मैसेज आसानी से पढ़ सकता है. इससे बचने के लिए

आपको अपने वॉट्सऐप पर एडिशनल सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए.

आपको चेक करनी चाहिए ये सेटिंग?

अब बात करते हैं कि कैसे आप चेक कर सकते हैं कि किसी ने आपके अकाउंट को लॉगइन तो नहीं किया है?

इसके लिए आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा. यहां आपको Linked Device का ऑप्शन मिलेगा.

इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको उन सभी डिवाइसेस की जानकारी मिल जाएगी,

जिस पर आपका अकाउंट लॉग्ड-इन है. अगर आपको कोई अननोन डिवाइस नजर आता है, तो आप वहां से उसे रिमूव कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...