कैसे स्मार्टफोन से बदलें Aadhaar Card की इमेज? आज ही जानें ऑनलाइन प्रोसेस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कैसे स्मार्टफोन से बदलें Aadhaar Card की इमेज? आज ही जानें ऑनलाइन प्रोसेस

Aadhaar Card हर भारतीय की यूनीक आइडेंटिटी है. देश के हर नागरिक के पास ये होना जरूरी है.

इसके साथ आप सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं साथ ही सरकारी और

- Advertisement -
- Advertisement -

प्राइवेट कामों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि आधार कार्ड की वजह से कई

लोगों को शर्मिंदगी होती है. वजह है इसमें लगी हुई आपकी इमेज जो कई बार खराब प्रिंट हो जाती है.

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं

कि आखिर कैसे इस फोटो को घर बैठे अपडेट किया जा सकता है.

इन स्टेप्स को करें फॉलो

– यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं या इस लिंक https://uidai.gov.in/ पर क्लिक करें.

– अब ‘अपडेट आधार’ विकल्प पर क्लिक करें.

– आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें और आवश्यक विवरण भरें.

– निकटतम आधार नामांकन केंद्र में फॉर्म जमा करें.

– उपस्थित आधार कमर्चारी बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से सभी विवरणों की पुष्टि करेगा.

यह भी पढ़ें :UIDAI चार प्रकार का जारी करता है Aadhaar Card, जानिए इनमें कितना है अंतर

– कर्मचारी नई तस्वीर पर क्लिक करेगा जो आपके आधार कार्ड में अपडेट की जाएगी.

– 100 रुपये प्लस जीएसटी का शुल्क का भुगतान करना होगा.

– आधार कर्मचारी आपको एक एक्नॉलेजमेंट पर्ची और एक अपडेट अनुरोध संख्या (URN) देगा.

– 90 दिनों के भीतर आपकी फोटो अपडेट हो जाएगी.

आधार कार्ड Tracking

एक बार जब आप इन स्टेप्स को फॉलो कर लेते हैं उसके बाद आपको

इस आधार कार्ड को ट्रैक करने का भी ऑप्शन मिल जाता है जिससे आप पता कर सकते हैं

कि आपका आधार कार्ड कब तक तैयार हो जाएगा. ट्रैकिंग का प्रोसेस ऑनलाइन होता है

ऐसे में आपको कहीं पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. आपको बता दें कि

इस तरीके से आपको आवेदन के बार में बता चलता रहता है.

अगर आपने भी अपने आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाने के लिए आवेदन किया है

तो इस प्रोसेस से आप इसे ट्रैक करते रह सकते हैं. इसके लिए आपको यूआईडीएआई की

आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा और उसके बाद आपको जो URN नंबर दिया जाता है

उससे आधार कार्ड को ट्रैक किया जा सकता है. फोटो अपडेट करने का

पूरा प्रोसेस तभी कम्प्लीट होता है जब आप नजदीकी आधार केंद्र पर जाते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...