उत्तर प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा farmers के खाते में आज आएंगे पैसे, केवल इनको मिलेगा लाभ…
दिवाली से पहले यूपी के farmers को केन्द्र सरकार बड़ी राहत दे सकती है।
इसको लेकर सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। इस योजना के तहत करीब 30 हजार से ज्यादा किसानों को लाभ मिलेगा।
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों के खाते में 12वीं किस्त डाली जानी है।
17 अक्टूबर को किस्त को देने की तारीख तय की गई है। लेकिन यह किस्त केवल उन्हीं farmers के खातों में आने
की संभावना है, जिन्होंने अपने बैंक खातों की ई-केवाईसी करा ली है।
इसके साथ ही जिनकी जमीन का 14 अक्तूबर तक तहसील से सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।
कृषि विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल तीन लाख 30376 किसान है।
इसमें से दो लाख 85492 किसानों की जमीन का तहसील स्तर से सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
13 अक्तूबर तक जिले के दो लाख 58375 किसानों का लेखपालों एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों ने सत्यापन कार्य
कर लिया है। अब तक हुए जमीन सत्यापन कार्य में 25967 किसान भूमिहीन पाए गए है।
इसके साथ ही 12036 किसान मृतक पाए गए है। जबकि 35651 किसानों की जमीन सत्यापन कार्य शेष बचा हुआ है।
शुक्रवार को उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर को पीएम किसान योजना के तहत
पंजीकृत किसानों के खातों में 12 वीं किस्त आने का पूरी संभावना है।
लेकिन इस बार खातों में आने वाली 12 वी किस्त केवल उन्हीं किसानों के खातों में आने की संभावना है।
जिन्होंने अपने बैंक खातों की ई-केवाईसी करा ली हो। इसके साथ ही जमीन सत्यापन कार्य भी हो चुका हो।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे
जनपद के कुल 77.64 प्रतिशत किसानों का जमीन सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है।
सत्यापन कार्य पूरा होने के साथ ही दो लाख 21645 किसानों का शुद्ध डाटा भारत सरकार की पोर्टल पर अपडेट
भी किया जा चुका है, यानी 17 अक्तूबर को दो लाख 21645 किसानों के खातों में 12 वी किस्त आने की पूर्ण संभावना है।
