इस Smartphone की भारत में धमाकेदार एंट्री, 108MP कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन; जानिए इसकी क्या है किमत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

इस Smartphone की भारत में धमाकेदार एंट्री, 108MP कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन; जानिए इसकी क्या है किमत

Smartphone: Realme ने भारत में Realme 10 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है.

सीरीज में दो मॉडल (Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus) पेश किए गए हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह दोनों वहीं मॉडल हैं जिसे चीन में लॉन्च किया गया था. फोन में कर्व्ड डिस्प्ले, 108MP का कैमरा और धांसू बैटरी

मिलती है. आइए जानते हैं Realme 10 Pro और Realme 10 Pro Plus की कीमत और फीचर्स..

Realme 10 Pro & Realme 10 Pro Plus Price In India

Realme 10 Pro दो स्टोरेज वैरिएंट (6GB + 128GB और 8GB + 128GB) में आता है,

जिनकी कीमत क्रमश: 18,999 रुपये और 19,999 रुपये है. वहीं Realme 10 Pro Plus के तीन

वैरिएंट (6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB) उपलब्ध होंगे,

जिनकी कीमत क्रमश: 24,999 रुपये, 25,999 रुपये और 27,999 रुपये होने वाली है.

दोनों मॉडल्स तीन कलर्स (हाइपरस्पेस गोल्ड, डार्क मैटर और नेबुला ब्लू) में आते हैं.

Realme 10 Pro Plus की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 14 दिसंबर से शुरू होगी.

तो वहीं Realme 10 Pro की पहली सेल 16 दिसंबर फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

फोन रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन मार्केट में भी मिल जाएगा.

Realme 10 Pro Specifications

Realme 10 Pro में 6.7-इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले मिलता है.

इसके अलावा फोन में 120HZ का रिफ्रेश रेट और 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित होता है.

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP का वाइड लेंस और

2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. वहीं सामने की तरफ 16MP का लेंस है.

इसके अलावा फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है.

फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, डुअल स्पीकर्स और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Smartphone Realme 10 Pro Plus Specifications

Realme 10 Pro Plus मे 6.7-इंच का FHD+ रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलता है.

इसके अलावा इसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट मिलेगा. स्क्रीन 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है.

फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिप द्वारा संचालित होता है.

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP+8MP (अल्ट्रा वाइड)+ 2MP (मैक्रो) कैमरा

मिलता है. इसके अलावा सामने की तरफ 16MP का सेल्फी शूटर है.

फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related