इतने दिन बीतने के बाद भी नहीं मिली Farmer की 12वीं किस्त, तो किसान तुरंत करें यह काम..? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

इतने दिन बीतने के बाद भी नहीं मिली Farmer की 12वीं किस्त, तो किसान तुरंत करें यह काम..?

Farmer: हमारे देश में अलग-अलग वर्ग और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं

चल रही हैं। इनमें से कुछ राज्य सरकारें, तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है

और इस योजना का लाभ जरूरतमंद किसानों को मिलता है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में

2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये किसानों(Farmer) के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

लेकिन इस बार भेजी गई 12वीं किस्त अब तक कई किसानों को नहीं मिली है।

अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो कुछ काम करके आप किस्त न आने का कारण जानने के

अलावा किस्त भी पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

 

दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं और आपके बैंक खाते में 12वीं किस्त नहीं आई है।

तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर

ये जानना चाहिए कि कहीं आपसे आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी या फॉर्म आदि में कोई गलती तो नहीं हुई है।

ऐसे कर सकते हैं त्रुटियां चेक:-

स्टेप 1

अगर आप अपनी त्रुटियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर

जाएं और नीचे की तरफ जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस वाले विकल्प को चुन लें।

स्टेप 2

इसके बाद आपको दो विकल्प दिखेंगे, मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर। इनमें से किसी एक को दर्ज कर और कैप्चा

कोड को भरकर गेट डाटा पर क्लिक कर दें। फिर यहां आप जानकारी चेक कर सकते हैं।

गलती होने पर या न होने पर करें ये काम

अगर आपको अपने आवेदन में किसी तरह की कोई गलती नजर आती है या फिर गलती नजर नहीं आती है,

तो इन दोनों ही स्थितियों में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, टोल फ्री नंबर 1800115526 या

इस नंबर 011-23381092 पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं।

इसके अलावा आप आधिकारिक ईमेल आईडी (email protected) के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...