आठ साल की वारंटी और कीमत बस इतनी में आ गई सिंगल चार्ज में 220km तक दौड़ने वाली ये Electric Motorcycle

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

आठ साल की वारंटी और कीमत बस इतनी में आ गई सिंगल चार्ज में 220km तक दौड़ने वाली ये Electric Motorcycle

Electric Motorcycle: ईवी निर्माता कंपनी एमएक्समोटो (mXmoto) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए अब भारतीय राइडरों के लिए मेटल-स्ट्रॉन्ग M16 ई-बाइक (Metal-Strong M16 e-Bike) पेश की है।

इसकी कीमत कंपनी ने 1,98,000 रुपये रखी है। यह कीमत एक्स-शोरूम की है। mXmoto M16 Electric Motorcycle में मिलने वाली बैटरी पर 8 साल की वारंटी मिलती। वहीं, मोटर और कंट्रोलर पर तीन साल की वारंटी मिलती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

M16 ईवी सिंगल चार्ज पर 160 किमी. से 220 किमी. की दूरी तय कर सकती है। इसको एक बार चार्ज करने पर 1.6 यूनिट इलेक्ट्रिक की खपत होती है। फुल चार्ज होने में यह तीन घंटे से कम समय में 0 से 90 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

प्रबंध निदेशक ने क्या कहा?

एमएक्समोटो के प्रबंध निदेशक राजेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा भारतीय सड़कों को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने का रहा है।

अपने M16 मॉडल के साथ हमारा लक्ष्य प्रदर्शन इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में तेजी से खुद को अग्रणी के रूप में स्थापित करना है।

17-इंच के बड़े व्हील्स और एडवांस लिथियम बैटरी

mXmoto M16 क्रूजर ईवी में 17-इंच के बड़े व्हील्स देखने को मिलते हैं। यह हाई परफॉर्मेंस मोटर के साथ आती है।

बाइक में रेगुलर डुअल सस्पेंशन सिस्टम और एडजस्टेबल रेसिंग मोटरसाइकिल टाइप सेंट्रल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। M16 ईवी एडवांस लिथियम बैटरी से लैस है, जो बैटरी को बेहतर सेफ्टी प्रदान करती है।

कई एडवांस फीचर्स से लैस

एडवांस M16 क्रूजर के अन्य खास फीचर्स में एलईडी हेडलाइट, बेहतर ब्रेकिंग प्रदर्शन के लिए ट्रिपल-डिस्क ब्रेक सिस्टम देखने को मिलता है।

अल्ट्रासोनिक वेल्डिंग तकनीक के साथ एलईडी डायरेक्शन अलर्ट, पावर को बनाए रखने और स्मार्ट ऐप के साथ अगले स्तर की ईवी कनेक्टिविटी मिलती है।

इसके साथ ही क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, एंटी-स्किड असिस्ट, पार्किंग असिस्ट, ऑन-बोर्ड नेविगेशन, ऑन-राइड कॉलिंग और ब्लूटूथ साउंड सिस्टम के लिए स्मार्ट विकल्प भी हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related