आठ फरवरी से खुलेगा Solar Energy Company का IPO, ₹115 प्राइस बैंड, ₹190 पहुंचा GMP, टाटा भी है कस्टमर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

आठ फरवरी से खुलेगा Solar Energy Company का IPO, ₹115 प्राइस बैंड, ₹190 पहुंचा GMP, टाटा भी है कस्टमर

Solar Energy Company: शेयर बाजार में बजट के बाद से सोलर एनर्जी कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी किसी सोलर एनर्जी से जुड़ी कंपनी (Solar Energy Company) पर दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका आ रहा है।

दरअसल, सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर अल्पेक्स सोलर लिमिटेड का आईपीओ इसी सप्ताह से निवेश के लिए ओपन हो रहा है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, आईपीओ 8 फरवरी को निवेश के लिए ओपन होगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Solar panel : घर पर लगाएंगे सोलर पैनल तो बिजली बिल आएगा जीरो, सीएम का बड़ा एलान

निवेशक इस इश्यू में 12 फरवरी तक दांव लगा सकते हैं। वहीं, एंकर (बड़े) निवेशक 7 फरवरी को बोली लगा पाएंगे।

कितना है प्राइस बैंड?

सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर अल्पेक्स सोलर लिमिटेड ने अपने 75 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के लिए प्रति शेयर 109-115 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस आईपीओ में 64,80,000 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल होगा।

एंकर हिस्से के लिए 18.45 लाख इक्विटी शेयर, मार्केट मेकर के लिए 3.24 लाख इक्विटी शेयर, एनआईआई के लिए 9.24 लाख इक्विटी शेयर, क्यूआईबी के लिए 12.31 लाख शेयर और रिटेल (आरआईआई) हिस्से में 21.55 लाख इक्विटी शेयर रिजर्व किए गए हैं।

कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है, और स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

क्या चल रहा GMP?

Investorgain.com के अनुसार, अल्पेक्स सोलर लिमिटेड आईपीओ ग्रे मार्केट में ₹190 प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग ₹305 हो सकती है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को 165.22% का तगड़ा मुनाफा हो सकता है।

जानिए अन्य डिटेल 

अल्पेक्स ने आईपीओ से प्राप्त राशि में से अपनी सौर मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा को उन्नत तथा उसका विस्तार करने और अपनी क्षमता को 450 मेगावाट से 1.2 गीगावॉट तक बढ़ाने के लिए 19.55 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।

इसके अलावा, 12.94 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उसके सौर मॉड्यूल के एल्यूमीनियम फ्रेम के लिए एक नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए किया जाएगा। बाकी 20.49 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष कॉर्पोरेट खर्चों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :Solar panel:बिजली के क्षेत्र में गेमचेंजर होगी पीएम सूर्योदय योजना; यहां जानें पूरी डिटेल

बता दें कि एल्पेक्स सोलर बी2बी बाजार में सोलर पैनल का निर्माण और डिस्ट्रिब्यूट करता है। ल्यूमिनस, जैक्सन और टाटा पावर जैसी कई बड़ी कंपनियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर के रूप में भी काम करता है।

इसके अलावा कंपनी के हिल्ड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और शक्ति पंप्स इंडिया लिमिटेड जैसी ईपीसी कंपनियों के लिए भी काम करती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...