अमेरिका ने लगाया Air India पर जुर्माना, ग्राहकों को वापस करना होगा 985 करोड़, जानिए क्या है पूरा मामला? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

अमेरिका ने लगाया Air India पर जुर्माना, ग्राहकों को वापस करना होगा 985 करोड़, जानिए क्या है पूरा मामला?

Air India: अमेरिका ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया को 121.5 मिलियन डॉलर (लगभग 985 करोड़ रुपये) का

रिफंड करने को कहा है। एयर इंडिया को ये रिफंड विमानों के रद होने (विशेषकर कोरोना महामारी के दौरान), शेड्यूल में

- Advertisement -
- Advertisement -

बदलाव के कारण यात्रियों को लौटाना है। इसके साथ ही रिफंड लौटने में देरी के कारण

एयरलाइन पर 1.4 मिलियन डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) की पेनल्टी भी लगाई गई है।

यूएस के ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट ने सोमवार को करीब छह विमान कंपनियों को कुल 600 मिलियन डॉलर

ग्राहकों को लौटाने को कहा था, जिसमें एयर इंडिया का भी नाम शामिल था।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि एयर इंडिया का ‘रिफंड ऑन रिक्वेस्ट’ यूएस ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट की नीति के

विपरीत है। अगर उड़ान के शेड्यूल में कोई बदलाव या फिर उड़ान को

रद किया जाता है,तो कानूनी तौर पर विमान कंपनी को रिफंड करना होता है।

एयर इंडिया(Air India) पर क्यों लगा जुर्माना?

जांच के मुताबिक, यूएस ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट में रिफंड के लिए दायर की गई

1900 आवेदनों में से आधे से अधिक लोगों को पैसा वापस करने के लिए

एयर इंडिया ने 100 दिन से अधिक का समय ले लिया था। इसके साथ ही

कंपनी सभी आवेदनों को रिफंड वापस करने का सही समय भी नहीं बता रही थी।

इन विमान कंपनियों पर भी लगाया जुर्माना

यूएस ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट ने एयर इंडिया के साथ फ्रंटियर एयरलाइन को 222 मिलियन डॉलर का

रिफंड और 2.2 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने को कहा है।

वहीं, टीएपी पुर्तगाल पर (126.5 मिलियन डॉलर का रिफंड और 1.1 मिलियन डॉलर का जुर्माना),

एवियांका (76.8 मिलियन डॉलर रिफंड और 750,000 डॉलर जुर्माना),

ईआई एआई (61.9 मिलियन डॉलर रिफंड और 9,00,000 डॉलर जुर्माना) और

एयरो मैक्सिको (13.6 मिलियन डॉलर रिफंड और 90,000 डॉलर जुर्माना) लगाया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...