अब घर बैठे ही मोबाइल ऐप से बनाएं Aayusman card , फॉलो करें आसान स्टेप्स

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

अब घर बैठे ही मोबाइल ऐप से बनाएं Aayusman card , फॉलो करें आसान स्टेप्स

Aayusman card: आयुष्मान भारत योजना का तीसरा फेज (आयुष्मान 3.0) शुरू हो चुका है।

इस फेज में आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके लिए अब लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही

अपने स्मार्टफोन पर एक ऐप इंस्टॉल करके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भागलपुर जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति काफी धीमी थी, जो अब रफ्तार पकड़ सकेगी।

यह भी  पढ़े :हayusman card :अब इन पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना के भागलपुर जिला कार्यक्रम समन्वयक सौरभ मुखर्जी (डीपीसी) ने बताया कि

भागलपुर जिले में 15,75,786 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है,

जिसमें अबतक दो लाख से अधिक लोगों का कार्ड बन सका है।

एक अप्रैल 2018 को केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी।

कॉमन सर्विस सेंटर पर आयुष्मान कार्ड का एप्लीकेशन धीमा चलने के कारण कार्ड नहीं बन पा रहा था।

इसके लिए लोगों को सीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर

अस्पताल का चक्कर काटना लगाना पड़ रहा था। अब लोगों की परेशानी दूर होगी।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के लाभ देश भर के जरूरतमंद नागरिक लाभ ले रहे हैं।

भागलपुर शहर में भी कई ऐसे नर्सिंग होम है जो इस योजना के तहत सूचीबद्ध हैं और मरीजों का इलाज करते हैं।

आयुष्मान ऐप पर ऐसे करें आवेदन

अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें।

इसके बाद ऐप में अपना आधार नंबर दर्ज करें। आगे जो जानकारी मांगी जाए,

उसे ऐप पर चरणबद्ध तरीके से दर्ज करें। कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल पर

एक मैसेज आएगा। कार्ड बनाने संबंधी कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 14555 पर ली जा सकेगी।

साथ ही इससे जुड़ी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकेगी। ऐप की

मदद से कार्ड बनाने के बाद उसे कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर प्रिंट कराया जा सकता है।

कौन हैं पात्र, कैसे ले सकते हैं फायदा

डीपीसी ने बताया कि इस योजना में 2011 की जनगणना को आधार माना गया है।

शहरी क्षेत्र के आर्थिक गरीब, बीपीएल कार्डधारी, जिनके घरों में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है,

वे सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को

पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसमें 5 लाख तक के

मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना के पात्र लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया जाता है।

इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...