पैसा वसूल ऑफर: मात्र ₹9499 में खरीदें 44 हजार का Pixel 6a smartphone, नए साल में 5G हो जाएगा फोन
smartphone: 2022 खत्म होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं और ऐसे में यदि आप खुद के लिए
या फिर अपने प्रियजनों के लिए एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं
तो आज हम आपको एक पैसा वसूल स्मार्टफोन (smartphone) डील के बारे में बता रहे हैं।
खासतौर से यदि आप एक मिड-रेंज फोन तलाश रहे हैं, तो Pixel 6a एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
44 हजार एमआरपी वाले इस स्मार्टफोन को आप 10 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
लेकिन इतनी कम कीमत में फोन खरीदने के लिए आपको फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेना पड़ेगा।
हाल ही में गूगल ने घोषणा की कि 2023 की पहली तिमाही में वे अपने पिक्सेल फोन के लिए
5G सपोर्ट रोलआउट करेगा और लिस्ट में Pixel 6a का नाम भी है। खरीदने का प्लान है तो आगे पढ़ें…
10 हजार से कम में ऐसे लें 44 हजार का Pixel 6a
दरअसल, 43,999 एमआरपी वाला Google Pixel 6a (6GB+128GB), इस समय पूरे 14 हजार रुपये की छूट के
साथ मात्र 29,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यदि आप बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड धारक हैं,
तो आप Pixel 6a पर 2000 रुपये की छूट पा सकते हैं और अगर आपके पास फेडरल बैंक कार्ड धारक हैं
तो आप 3000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं।
बैंक ऑफर लागू करने के बाद फोन की कीमत घटकर 26,999 रुपये हो जाएगी।
फ्लिपकार्ट फोन पर 17,500 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस की पेशकश भी कर रहा है।
हालांकि, एक्सचेंज बोनस की राशि पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगी।
मान लीजिए कि अगर आप पूरे एक्सचेंज बोनस का लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं,
फोन की कीमत मात्र 9,499 रुपये (₹29,999 – ₹3,000 – ₹17,500) रह जाएगी।
है ना कमाल की डील? इससे पहले कि ऑफर खत्म हो जाए, तुरंत इस पैसा वसूल डील का लाभ उठाएं।
Google Pixel 6a में क्या है खास
Google Pixel 6a फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है।
डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर गूगल टेंसर चिपसेट पर
काम करता है, जिसे टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ 6GB LPDDR5 रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज
के साथ जोड़ा गया है।। फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में 12.2-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 12-मेगापिक्सल
के सेकेंडरी लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए Pixel 6a में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ v5.2 सपोर्ट शामिल है।
स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। Pixel 6a में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4410mAh की बैटरी है।
