जुलाई तक का इंतजार,वित्तमंत्री ने किया BYJUs और Paytm पर टिप्पणी से इनकार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Finance Minister: जुलाई तक का इंतजार… वित्तमंत्री ने किया BYJUs और Paytm पर टिप्पणी से इनकार

Finance Minister: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को देश का बजट पेश किया था, जिसके बाद में लोगों को निराशा हाथ लगी.

फिलहाल उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वोट ऑन अकाउंट की वजह से किसी भी तरह के पहलुओं के साथ में छेड़छाड़ नहीं की है.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :क्या Paytm ऐप चलेगा? वॉलेट से रखे मेरे पैसों का क्या, कंफ्यूजन में हैं आप तो जानिए अपने हर सवाल का जवाब

इसके अलावा सरकार अब जुलाई में पूर्ण बजट का इंतजार कर रही है. लोकसभा चुनाव के बाद में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा.

वित्तमंत्री ने देश के करोड़ों लोगों को एकतरफ तो पूर्ण बजट का इंतजार करने की उम्मीद दी है. वहीं, दूसरी तरफ पेटीएम और बायजू जैसी कंपनियों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

जुलाई के बजट में सभी के बारे में सोचेंगे

वित्तमंत्री सीतारमण ने TOI से कहा कि इस बार के बजट में बड़ी घोषणाएं करने का उपयुक्त समय नहीं था. हम पूर्ण बजट में सभी के बारे में सोचेंगे.

वहीं, जुलाई के बजट में हमारे पास में ज्यादा स्कोप होगा. वहां, पर किसी भी तरह का सीमित दायरा नहीं होगा. इसके अलावा इंफ्लेशन को भी कंट्रोल में रखने का प्रयास किया जा रहा है.

गांव और छोटे शहरों का तेज विकास

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस समय रूलर एरिया में डिमांड और टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा स्मॉल टाउन और गांव में रहने वाले लोगों को

मार्केट के साथ जुड़ने में भी मदद मिल रही है. देश में ग्रामीण इलाके भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और वहां के मार्केट का भी तेज विकास हो रहा है.

यह भी पढ़ें :Paytm यूज करते हैं तो हो जाइए अभी से अलर्ट, 1 मार्च से बंद होने वाली हैं कई सर्विस, RBI ने लगाया बैन

BYJU’s और Paytm से किया किनारा

BYJU’s और Paytm को लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि “मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं… यह रेग्युलेटर और कंपनी का काम है और वह दोनों ही एक दूसरे से निपटे.

आगे उन्होंने कहा कि कई कंपनियां इस दौर से गुजर रही हैं. इसके अलावा भारत में स्टार्टअप कंपनियों ने जिस से शुरुआत करके अपनी पहचान बनाई है… इस पर किसी भी तरह की सलाह देना मेरा काम नहीं है.”

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related