क्या होता है debt and credit card? जानें इनमें अंतर, फायदे और नुकसान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

क्या होता है debt and credit card? जानें इनमें अंतर, फायदे और नुकसान

Debt and credit card: दुनियाभर तेजी से डिजिटलीकरण की ओर से

तेजी से बढ़ रही है। आज हर काम अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी कर सकते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी कड़ी में बैंकिंग क्षेत्र में भी बदलाव हुआ और उन्होंने अपने ग्राहकों को

दो तरह के कार्ड प्रदान किये जिन्हें हम डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के नाम से जानते हैं।

डेबिट कार्ड से जहां से हम आसानी से किसी भी एटीएम कार्ड से नकद पैसे निकाल सकते हैं

जिसने ग्राहकों को बैंक जाने की परेशानी को कम कर दिया, वहीं क्रेडिट कार्ड के जरिये

हमारे पास अकाउंट में नकदी न होने पर भी खरीदारी करने का ऑप्शन प्रोवाइड करा दिया।

हम इस आर्टिकल से डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में अंतर इसके फायदे और नुकसान बता रहे हैं

यह भी पढ़ें :डेबिट कार्ड से बेहतर क्यों है Credit Card, जानिए इसकी क्या है वजह? 

जिससे आप कब किस कार्ड को यूज करना है, इसकी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

debt and credit card

किसी बैंक में अकाउंट खुलने के साथ ही बैंक की ओर से पासबुक,

चेकबुक के साथ डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है। डेबिट कार्ड के द्वारा आप ऑनलाइन खरीदारी,

ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप किसी एटीएम से नकदी भी निकाल सकते हैं।

डेबिट कार्ड को यूज करने के लिए आपके अकाउंट में पैसे होना अनिवार्य है।

आपके अकाउंट में जितने रुपये हैं आप उतने ही पैसे खर्च कर सकते हैं।

क्या है debt and credit card?

क्रेडिट कार्ड आपको अकाउंट खुलने के समय नहीं प्रदान किया जाता है।

यह बाद में बैंक की ओर से आपकी सहमति पर प्रदान किया जाता है।

इसका उपयोग भी ऑनलाइन खरीदारी, ऑनलाइन पेमेंट आदि के लिए किया जाता है।

क्रेडिट कार्ड का एक यह फायदा होता है कि आपके अकाउंट में पैसे न भी हों तब भी

आप इसका उपयोग करके पेमेंट कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड की एक लिमिट होती है।

आपको उससे ज्यादा खर्च करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

आप जितना भी पैसा एक महीने में खर्च करते हैं, अगले महीने

वह पैसा आपको लौटाना होता है। अगर किसी कारणवश आप पैसे वापस नहीं कर पाते हैं

तो आपके द्वारा खर्च किये गए पैसों पर ब्याज लगाया जाता है।

debt and credit card के फायदे

डेबिट कार्ड से किसी भी एटीएम से नकदी निकाली जा सकती है।

इसके लिए आपको बार-बार बैंक की शाखा में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

डेबिट एवं क्रेडिट दोनों से कार्ड्स से आप ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी,

ऑफलाइन स्टोर (जहां कार्ड एक्सेप्ट किये जाते हैं) पर उपयोग भुगतान करने के लिए कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड होने से आपके अकाउंट में पैसे न होने पर आप निर्धारित लिमिट तक पैसे खर्च कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड के जरिये आप निर्धारित लिमिट तक लोन भी ले सकते हैं।

debt and credit card के नुकसान

डेबिट कार्ड के जरिये अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं हैं तो आप किसी को भुगतान नहीं कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड पर अगर आपने एक महीने के बाद पैसा जमा नहीं किया

तो आपके द्वारा खर्च किये गए पैसों पर ब्याज लगाया जाता है।

अगर अपने क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया और समय से नहीं चुकाया तो इस पर भी बैंक द्वारा ब्याज लगाया जाता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related