Samsung का नया स्मार्टफोन धमाका, AI-पावर्ड फीचर्स और 50MP OIS कैमरा सिर्फ इतने रूपये में

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Samsung का नया स्मार्टफोन धमाका, AI-पावर्ड फीचर्स और 50MP OIS कैमरा सिर्फ इतने रूपये में

Samsung:सैमसंग ने भारत में अपने मिड-रेंज सेगमेंट को और मजबूत करते हुए नया स्मार्टफोन Galaxy M36 5G लॉन्च कर दिया है।

यह फोन उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले और बढ़िया कैमरा परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

सैमसंग की M सीरीज अपने पावरफुल बैटरी बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।

यह फोन 50MP OIS कैमरा, गूगल जैमिनी लाइव जैसे कई सारे AI फीचर्स के साथ आता है. जानें Samsung Galaxy M36 5G की कीमत और फीचर्स:

Samsung Galaxy M36 5G की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स

Samsung Galaxy M36 5G की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी।

यह फोन Samsung.com, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर 12 जुलाई 2025 से उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक कार्ड पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M36 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग Galaxy M36 5G में 6.6-इंच का Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

यह डिस्प्ले न केवल स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है, बल्कि कंटेंट देखने का मजा भी दोगुना कर देता है। इसमें 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है,

जिससे सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन साफ-साफ देखी जा सकती है।

फोन का डिजाइन मेटालिक फिनिश के साथ आता है जो हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है।

साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और पतले बेज़ल्स फोन को एक मॉडर्न लुक प्रदान करते हैं।

इस स्मार्टफोन में Samsung का इन-हाउस Exynos 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

यह चिपसेट 5nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।

फोन में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Galaxy M36 5G आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है।

कंपनी इसमें 4 साल तक Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Samsung Galaxy M36 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है।

यह कैमरा सेटअप डे-लाइट और लो-लाइट दोनों कंडीशन में शानदार फोटोज क्लिक करता है। साथ ही, इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी है।

फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए बढ़िया आउटपुट देता है।

Samsung Galaxy M36 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है।

कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 2 दिन तक चल सकती है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है।

फोन 5G सपोर्ट के साथ 13 बैंड्स का कवरेज के साथ Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC सपोर्ट, Dolby Atmos स्पीकर सपोर्ट और IP67 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट से लैस है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...