MG Motor की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों का खुलासा, जानें कौन-कौन से मॉडल होंगे शामिल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

MG Motor की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों का खुलासा,जानें कौन-कौन से मॉडल होंगे शामिल

MG Motor अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को बढ़ाने का काम कर रहा है। पिछले साल MG ने अपने 100 साल पूरे किए हैं।

इसका जश्न कंपनी ने Goodwood Festival of Speed में मनाया था। इस बार कंपनी इस साल 2025 के इस इवेंट में कई नई EVs को पेश करने की तैयारी में है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह 10 से 13 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट में दो नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली है।

इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन टीजर इशारा कर रहा है कि इनमें से एक गाड़ी IM Motors IM6 हो सकती है। आइए जानते हैं MG Motor की नई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।

MG की नई इलेक्ट्रिक कारें

2025 Goodwood Festival of Speed में कंपनी की तरफ से कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की जाने वाली है।

इनमें IM Motors IM6, MG EX4 EV, MG Cyberster Black, Cyber X Concept, MG S5 EV, MG HS SUV और MG4 EV XPower शामिल हो सकती है।

IM Motors IM6 में क्या है खास?

IM6 असल में चीन में बिकने वाली IM LS6 SUV का रीब्रांडेड वर्जन है। इसकी बिक्री पहले ही ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे बाजारों में हो रही है

। अब इसे यूरोप और साउथ अमेरिका में भी MG ब्रांड के तहत लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

यह 4,904 mm लंबी, 1,988 mm चौड़ी, 1,669 mm ऊंची और 2,950 mm का व्हीलबेस है।

इसमें कर्वी डिजाइन, फूल ग्लास रूफ, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, रियर में फुल-विड्थ LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसमें डुअल मोटर सेटअप मिलता है। इसमें फ्रंट पर 200 kW और रियर पर 372 kW का पावर है।

कुल मिलाकर MG की यह इलेक्ट्रिक कार 778 PS की पावर और 802 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह महज 3.4 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है।

MG Cyberster Black और Cyber X Concept

इस इवेंट में कंपनी अपनी अपनी स्पोर्टी MG Cyberster को भी नए अवतार में पेश करेगी।

इस बार इसे गहरे ब्लैक कलर थीम में पेश किया जाएगा, जिससे इसकी स्पोर्टी लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव हो गई है।

इसका इंटीरियर भी पूरी तरह ब्लैक थीम पर बेस्ड होगा। इसके साथ ही कंपनी नया Cyber X Concept भी शोकेस करेगी।

यह एक कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें पॉप-अप हेडलैम्प्स और छोटे फ्रंट-रियर ओवरहैंग दिए गए हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...