Black mailer box :कौन है यह ब्लैकमेलर अर्चना नाग, चार सालों में 30 करोड़ की संपत्ति की अर्जित, पढ़िए.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Black mailer box :कौन है यह ब्लैकमेलर अर्चना नाग, चार सालों में 30 करोड़ की संपत्ति की अर्जित, पढ़िए..

Black mailer box: ओडिशा के कालाहांडी जिले की रहने वाली इस ब्लैकमेलर लड़की की कहानी

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली अर्चना नाग के पास

- Advertisement -
- Advertisement -

आज लक्जरी कारें, कई हाई ब्रीड कुत्ते, सफेद घोड़ा और एक महलनुमा घर है.

पिछले हफ्ते जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार की गई अर्चना की कहानी इतनी दिलचस्प है

कि एक उड़िया फिल्म निर्माता अब उसके जीवन पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं.

पुलिस रिकॉर्ड में 26 वर्षीय इस लड़की को एक ब्लैकमेलर करार दिया गया है.

अर्चना ने कई राजनेताओं, व्यापारियों और फिल्म निर्माताओं जैसे अमीर और

प्रभावशाली लोगों को अपने हनीट्रैप में फसाया है और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर

उनसे पैसे निकलवाए हैं. हनीट्रैप और काले साम्राज्य को लेकर पुलिस लगातार इसकी छानबीन कर रही थी.

कौन है अर्चना नाग

कालाहांडी के लांजीगढ़ में जन्मी अर्चना का पालन-पोषण उसी जिले के केसिंगा में हुआ,

जहां उसकी मां काम किया करती थी .पुलिस सूत्रों ने कहा कि अर्चना शुरू में एक

प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म के लिए काम करती थी और बाद में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी.

यहां उसकी मुलाकात बालासोर जिले के जगबंधु चंद से हुई. 2018 में जगबंधु और अर्चना ने शादी कर ली.

आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में काम करते हुए उसने सेक्स रैकेट चलाया.

वहीं अर्चना का पति जगबंधु सेकंड हैंड कार का शोरूम चलाता था.

उसकी कई राजनेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों और पैसे वालों से पहचान थी.

अब कुछ विधायकों सहित प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ उसकी और अर्चना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर

वायरल हो गई हैं, जिससे राज्य भर में हंगामा हो रहा है. अर्चना ने अमीर और

प्रभावशाली लोगों से भी दोस्ती की. पुलिस ने दावा किया कि उसने फिर

इन शक्तिशाली व्यक्तियों की अंतरंग तस्वीरें लीं और बाद में उन्हें पैसे के लिए ब्लैकमेल किया.

चार सालों में 30 करोड़ की संपत्ति अर्जित

पुलिस ने अब आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) से अर्चना ब्लैकमेलिंग मामले से जुड़े

वित्तीय मुद्दों की जांच करने का आग्रह किया है. जांच में पता चला है कि

आरोपी दंपति ने 2018 से 2022 तक केवल चार सालों में 30 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है.

भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने बताया कि इस मामले में अर्चना के खिलाफ अब तक केवल दो मामले ही दर्ज किए

गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर और भी लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी.

बनेगी फिल्म

नयापल्ली पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत में एक फिल्म निर्माता ने आरोप लगाया कि अर्चना ने कई दूसरी

लड़कियों के साथ उसकी तस्वीरें दिखाने के बाद उससे 3 करोड़ रुपये की मांग की.

एक लड़की की शिकायत के आधार पर उसे 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था,

जिसने अर्चना पर इस रैकेट में उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था.

वहीं, उड़िया फिल्म निर्माता श्रीधर मार्था ने कहा कि उन्होंने अर्चना के जीवन पर एक फीचर फिल्म बनाने की योजना बनाई है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...