बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा में भारी rain की चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा में भारी rain की चेतावनी

Rain:बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के दबाव में बदलने की आशंका को लेकर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा तट के मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

आईएमडी के अनुसार, दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और

16 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के

ऊपर गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर मुड़ेगा

यह भी पढ़ें :Rain:UP में फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों के विभाग की जारी हुई चेतावनी

और 17 नवंबर को ओडिशा तट से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा।

ओडिशा तट पर इतनी रफ्तार में चल सकती है हवाएं

16-17 नवंबर को ओडिशा तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी

प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम और

उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर

70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

17-18 नवंबर को ओडिशा तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी

प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और उत्तर-पश्चिम और

उससे स्टे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 50-60 किमी प्रति

घंटे से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित क्षेत्रों में इस दौरान समुद्र में न जाएं।

इसके साथ ही जो मछुआरे समुद्र में हैं, वे जल्द से जल्द तट पर लौट आएं।

भुवनेश्वर मौसम केंद्र ने कहा है कि ओडिशा के कई जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर

पीली चेतावनी जारी की गई है। राज्य के तीन जिलों- जगतसिंहपुर,

केंद्रपड़ा और पुरी में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों भवन स्वतः हटाए गए

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों...

स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण का जोरदार आगाज, रेलवे स्टेशनों पर व्यापक सफाई

स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण का जोरदार आगाज, रेलवे...