Weather: मौसम विभाग जारी किया अलर्ट,उत्तर प्रदेश मे इन तिन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश,और जानें..
Weather: उत्तर भारत समेत देशभर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है।
मौसम (Weather) विभाग ने बताया है कि गुजरात में 28 जुलाई को बहुत ज्यादा बारिश होने वाली है,
जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान में भी अगले दो दिनों तक भारी बरसात देखने को मिलेगी।
इसके अलावा, मध्य भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, यूपी में 27, 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटे के मौसम (Weather) की बात करें तो तमिलनाडु, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड,
साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़,
पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल, माहे, विदर्भ, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
Read also:Weather today:अगले पांच दिनों तक यूपी के इस इलाके में होगी मूसलाधार बारिश,और जानें…
मौसम (Weather) विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 27,
पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 और 31 जुलाई, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 27 व 28 जुलाई,
गुजरात में 27 और 29 जुलाई, सौराष्ट्र और कच्छ में 28 जुलाई को बहुत भारी बरसात होगी।
इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 28 और 31 जुलाई,
पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 28, 30 और 31 जुलाई,
कोंकण और गोवा व मध्य महाराष्ट्र में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक, मराठवाड़ा में 27,
सौराष्ट्र व कच्छ में 27 और 29 जुलाई, गुजरात में 30 व 31 जुलाई को तेज बारिश जारी रहेगी।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान,
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश,
अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम जारी रहेगी बारिश
पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।
इस दौरान कुछ-कुछ दिन बीच बीच में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम (Weather) विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 27-31 जुलाई,
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब में 30 और 31 जुलाई, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में
28 और 29 जुलाई,उत्तर प्रदेश में 27, 30 और 31 जुलाई, पूर्वी राजस्थान में
28-31 जुलाई के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
