Weather: UP में फिर बदला मौसम,आंधी-बारिश के बीच ओले गिरने के आसार, जानें मौसम की भविष्‍यवाणी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: UP में फिर बदला मौसम,आंधी-बारिश के बीच ओले गिरने के आसार, जानें मौसम की भविष्‍यवाणी

Weather: मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। शुक्रवार की रात लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हुई।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि शनिवार से सोमवार तक तेज हवा के बीच रुक रुक कर बारिश की बौछार पड़ सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -

लखनऊ में मेघ गर्जन के साथ कहीं कहीं पर बिजली गिरने का भी अंदेशा है। वहीं यूपी के कुछ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं।

मौसम केन्द्र के अनुसार लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 27, न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 30.5 दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले दो माह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार लखनऊ और आसपास के कई जिलों में इस बार मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा होगी।

यह पूर्वानुमान वर्ष 1970 से 2023 के बीच मौसम विभाग के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद जारी किया गया है। अप्रैल और मई माह में भीषण गर्मी पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिक रहेगा।

ब्रज में आंधी-बारिश से दो की मौत

वहीं ब्रज में दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश हुई। मथुरा के कुछ इलाकों में ओले गिरने की सूचना है। वहीं मैनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और आगरा में आंधी के दौरान बिजली का तार टूटने से एक होमगार्ड की मौत हो गई।

बता दें कि मौसम विभाग ने ब्रज में दो दिन अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया था। शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक बादल छाने लगे। आगरा के राजस्थान से सटे ग्रामीण अंचल में तेज बारिश हुई।

वहीं शहरी क्षेत्र में तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। वहीं, थाना जगनेर क्षेत्र के गांव सिंगायच में आंधी के दौरान घर के आगे टहल रहे होमगार्ड जवान मुकेश पाराशर के ऊपर बिजली का तार टूटने से मौत हो गई।

इधर, मैनपुरी के करहल स्थित ग्राम किरथुआ में खेतों पर गया 20 साल के युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।

एटा-कासगंज और फिरोजाबाद में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बरसात हुई। मथुरा के कोसीकलां में शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और साथ में ओले भी गिरे।

आज भी अंधड़- बारिश और ओले के आसार

ताजनगरी में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद बादल छा गए, धूल भरी हल्की तेज हवाएं चलीं। शाम को पूरे शहर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली। इससे सर्दी और नमी की वापसी हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी अंधड़, बारिश और ओले गिरने की आशंका है। दिन का पारा 24 डिग्री के आसपास हो सकता है। यानि दिन के तापमान में पांच डिग्री गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से बदलाव के संकेत दिए थे। शनिवार तक का अलर्ट जारी किया था। इसके मुताबिक सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को समय बादल गहरा सकते हैं।

आंधी या तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। गरज के साथ बौछारें भी पड़ने के आसार जताए गए। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई थी।

शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम पलटा। करीब चार बजे बादल गहरा गए, धूल भरी हवाएं चलीं और 430 पर कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई।

बाद में कई स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश देखी गई। नमी की अधिकता के साथ सुबह और शाम की सर्दी बढ़ गई है।

तापमान सामान्य, नीचे जाने के आसार

अभी तापमान सामान्य चल रहा है। बारिश के बाद इसमें कमी आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 76 रहा है। इस बीच बारिश का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। शनिवार को नमी का स्तर और बढ़ेगा।

धूल भरी आंधी संग आई बारिश

पहाड़ों पर सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों पर रात से असर दिखाने देना शुरू हो गया।

रात दस बजे मेरठ सहित आसपास के हिस्सों में तेज धूलभरी आंधी के साथ बारिश ने दस्तक दे दी। तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गुल हो गई।

शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ पूरे क्षेत्र में बारिश एवं ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे फसलों को नुकसान की आशंका है। बारिश का असर रात और सुबह में ही रहेगा। दिन में धूप और बादलों का दौर चलेगा।

हालांकि रविवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं बारिश के चलते शहर भर की बत्ती गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मेरठ में दिन का तापमान 27.5 एवं रात का 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, शाम होते ही तेज आंधी के साथ मेरठ में बारिश शुरू हो गई। रात 10 बजे से लेकर देर रात तक आंधी और बारिश का दौर चला। वहीं बिजली गुल रही। शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ मेरठ और आसपास बारिश एवं ओलावृष्टि के आसार हैं।

जल्द ही गर्मी रुलाएगी, दिन-रात में पारा चढ़ेगा

मौसम विभाग द्वारा जारी मार्च, अप्रैल और मई के प्री-मानसून सीजन के तीन महीने के पूर्वानुमान अगर सही साबित हुए तो इस बार जल्द अत्यधिक गर्मी के लिए तैयार रहिए।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...