Weather today: कड़ाके की ठंड के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather today: कड़ाके की ठंड के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी

Weather today: ( कम्प्यूटर जगत ) उत्तर भारत में मौसम की दोहरी मार पड़ी है। कड़ाके की ठंड के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों के दौरान घने से बहुत घना कोहरा पड़ने वाला है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज (12 जनवरी) को कई जगह बारिश, आंधी तूफान आ सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बिजली कड़कने की चेतावनी

साथ ही, बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 12 और 13 जनवरी, असम, मेघालाय और नगालैंड में 13 जनवरी को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने जा रही है।

साथ ही, श्रीलंका के तटों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 12-15 जनवरी, केरल, माहे में 12-16 जनवरी को बारिश होने जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 

उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 14 जनवरी को दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 16-18 जनवरी, हिमाचल प्रदेश में 15-18 जनवरी, उत्तराखंड में 15-17 जनवरी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में 15 और 16 जनवरी, पूर्वी राजस्थान में 14 और 15 जनवरी, पश्चिमी राजस्थान में 15 जनवरी को बारिश होगी।

इस समय जम्मू कश्मीर, लद्दाख में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री से नीचे चल रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 1-5 डिग्री के बीच बना हुआ है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में यह 6-12 डिग्री के बीच है। इसके अलावा, आज मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान बिहार के देहरी में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजस्थान, गुजरात आदि में न्यूनतम तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तामपान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है। वहीं, मध्य भारत में भी ऐसा ही होगा।

इसके अलावा, पश्चिमी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेलसियस की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

घने कोहरे की भी चेतावनी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 12 और 13 और कुछ इलाकों में 14 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 12, 13 जनवरी को बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

राजस्थान में 12 जनवरी को बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, यूपी में 14-16 जनवरी को घना कोहरा, उत्तराखंड में 12-14 जनवरी, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भी 12 और 13 जनवरी को कोहरे की मार पड़ने वाली है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में 12 और 13 जनवरी, पंजाब में 13 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related