weather now: तीन दिन में बढ़ेगी ठंड, कंपाएगी पछुआ, कोहरे के साथ बर्फीली हवा चलने की चेतावनी
weather now: दिन में हल्की धूप के बीच बर्फीली हवाओं का कहर अभी और बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम में प्रभावी होने से
न्यूनतम तापमान ज्यादा नीचे नहीं जा रहा है। इस विक्षोभ के गुजरते ही पछुआ हवा तेज हो जाएगी,
जिससे गलन बढ़ेगी। रात में पारा और नीचे जाएगा। यह स्थिति दो से तीन दिनों में बनती दिखाई पड़ रही है।
सोमवार को अधिकतम पारा 18.5 और न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया।
weather now
मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार शुक्रवार से पछुआ की गति बढ़ेगी।
इससे उच्च हिमालयी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में कहर बरपा सकती हैं।
सोमवार को आसमान सुबह से साफ रहा लेकिन हल्की धुंध से धूप की गर्माहट धरती तक नहीं पहुंची।
दो पहिया पर निकलने वालों को गलन वाली हवाओं ने दिन में भी परेशान रखा।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कोहरा बना हुआ है, जो सतह से काफी ऊपर है।
इससे सूर्य की गर्माहट नहीं पहुंच रही है। सोमवार को अधिकतम पारा 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।
रात का पारा 9.0 डिग्री रहा। मंगलवार को सुबह घना कोहरा
हो सकता है। दिन में गलन वाली हवा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
इन इलाकों में शीतलहर
भदोही, बिजनौर, जौनपुर, सुल्तानपुर, बागपत और आस-पास के इलाकों में शीतलहर का कहर रहेगा।
कोहरे के साथ ही बर्फीली हवाएं इन इलाकों में ठंड बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें :weather: मई-जून नहीं मार्च में ही पड़ेगी लू, मौसम वैज्ञानिकों ने फरवरी के खराब हालातों के बीच दी चेतावनी
यूपी के कई इलाकों में ठंड और कोहरे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस माह औसत से अधिक वर्षा संभव
जाड़ों की बरसात अधिक हो सकती है। मौसम केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है।
जनवरी में लखनऊ समेत मध्य यूपी में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।
शीत ऋतु में अल्प वर्षा रहती है, इस बार कुछ ऐसे कारण बन रहे हैं।
दिसम्बर में प्रदेश का औसत पारा सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम से 2-3 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग अनुसार जनवरी में शीत लहर ज्यादा या अधिक समय तक नहीं रहेगी।
