Weather: सावधान! शीतलहर फिर देने वाली है दस्तक, weather department ने बारिश का भी लगाया अनुमान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: सावधान! शीतलहर फिर देने वाली है दस्तक, weather department ने बारिश का भी लगाया अनुमान

Weather: देश के अधिकांश इलाकों में ठंड ने अपना बोरिया-बिस्तर बांध लिया है। बारिश के साथ ही न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है।

हालांकि, weather विभाग ने कहा है कि पूर्वी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट्स में कहा है

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Rain: फरवरी में रिकॉर्ड बारिश के आसार, Weather विभाग ने की भविष्यवाणी

कि अगले24 घंटों के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। वहीं, 10 फरवरी से विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

weather विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके कारण लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, weather विभाग ने यह भी कहा है कि इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक वृद्धी देखी जा सकती है।

कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार

कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा जिससे घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड की स्थिति बरकरार है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इससे बीती रात शून्य से नीचे 10.5 डिग्री था।

तापमान के नीचे गिर जाने से गुलमर्ग में बुधवार की रात घाटी की सबसे सर्द रात रही। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :Weather: UP में फिर मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में Rain और ओले का ऑरेज अलर्ट जारी

दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 4.5 डिग्री और शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतकालीन ऋतु के इस मौसम में पहलगाम, गुलमर्ग, काजीगुंड और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री नीचे रहा। घाटी में फिलहाल 20 दिनों के चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) का दौर चल रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...