Police raid :हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से पांच महिला गिरफ्तार
हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, पुलिस ने रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है।
Police raid :हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, पुलिस ने रामपुर रोड स्थित गायत्री होटल पर चेकिंग के
दौरान होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है।
सीओ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नितिन लोहनी ने सेल इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपा जोशी व उनकी टीम को शहर क्षेत्र में
अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा व होटलों के चेकिंग के निर्देश दिए गए थे।
जिसके क्रम में शुक्रवार रात उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा रामपुर रोड स्थित
गायत्री होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भांडाफोड़ किया।
वेश्यावृत्ति में लिप्त एक महिला, दो ग्राहक और दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है
एवं पुलिस टीम द्वारा होटल मालिक जो की मौके से फरार था की तलाश की जा रही है।
