Honeymoon: दुल्हन संग सुहागरात मनाने वालों को ढूंढ रही पुलिस,दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव तो टेंशन में आ गए 5 दूल्हे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Honeymoon: दुल्हन संग सुहागरात मनाने वालों को ढूंढ रही पुलिस,दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव तो टेंशन में आ गए 5 दूल्हे

Honeymoon: पश्चिमी यूपी एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले लोगों से शादी करके उन्हें लूटने वाली उत्तराखंड की एक दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

अब उस लुटेरी दुल्हन ने जो पुलिस को बताया उसे सुनकर मानों लोगों के होश ही उड़ गए। दरअसल वह लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव मिली है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसकी जानकारी लगते ही वह पांच दूल्हे टेंशन में आ गए हैं जिन्होंने उस लड़की से शादी करके धोखा खाया था।

पुलिस अब महिला के साथ सुहागरात (Honeymoon) मनाने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी लोगों का टेस्ट करवाएगी जिन्होंने महिला से संबंध बनाए थे और महिला से शादी की थी।

महिला यूपी के भोले-भाले दूल्हों को फंसाती थी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला यूपी के भोले-भाले दूल्हों को फंसाती थी।

फिर उनसे शादी करके उन्हें लूटकर फरार हो जाती थी। महिला अकेली नहीं पूरे गिरोह के साथ काम करती थी।

पिछले महीने लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा तो महिला को समेत उसके गैंग के सात और लोगों को धर दबोचा था।

पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया। महिला ने जब बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है तो पुलिस के कान ही खड़े हो गए। महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर ने पुलिस-प्रशासन में मानों भूचाल सा ला दिया हो।

टेस्ट में भी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

पुलिस ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर महिला का टेस्ट करवाया। टेस्ट में भी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

पुलिस अब महिला से उन लोगों के नाम पता करने में जुटी है, जिनके साथ सुहागरात (honeymoon) मना चुकी है। महिला ने पुलिस को उन पांच दूल्हों के बारे में भी बताया जिनसे शादी करके वह उन्हें लूटपाट का शिकार बना चुकी है।

महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर जब उससे शादी करने वाले उन पांच दूल्हों को लगी तो वह भी टेंशन में आ गए। पुलिस अब इनका भी टेस्ट करवाएगी।

पैसे वाले लोगों को फंसाती थी महिला

पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले पैसे वालों से संपर्क बढ़ाती थी फिर उन्हें फंसाती थी। कुंवारे लोगों को टारगेट करके उनसे शादी करती थी।

पुलिस ने बताया कि महिला इतनी शातिर है कि वह शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहती थी। ससुराल में सबका दिल जीतने के बाद मौका पाते ही वहां से गुहने चुराकर फरार हो जाती थी।

इसके बाद महिला बीमार भी हो गई थी। उस दौरान महिला की जांच कराई गई तो उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। महिला ने इस दौरान किसी भी तरह की कोई दवा भी नहीं ली और वहां से चली गई।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...