Forest department:तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत बचे के बाद 2 को वन विभाग ने भेजा जेल, जानिए आखिर क्यों? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Forest department:तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक की मौत बचे के बाद 2 को वन विभाग ने भेजा जेल, जानिए आखिर क्यों?

Forest department: उत्तराखंड में तीन युवकों पर बाघ का हमला कर दिया था. इस हमले में एक की मौत हो गई.

वहीं, बाघ के हमले में बचे युवकों को वन विभाग ने जेल में डाल दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

. दरअसल, रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास बाघ के हमले में मारे गए

युवक का आज शव बरामद कर लिया गया है. आइए बतातें हैं पूरा मामला.

युवक को खोजने के लिए रात भर चला सर्च ऑपरेशन

आपको बता दें कि बीते देर शाम रामनगर में पनोद नाले के पास तीन युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया था.

जानकारी के मुताबिक दो युवक अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन उनका एक साथी फंस गया.

जिसे बाघ अपने जबड़ो से खींचकर जंगल के अंदर ले गया. घटना की जानकारी मिलते ही

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की टीम के साथ ही रामनगर वन प्रभाग और पुलिस की टीम लापता युवक की तलाश में जुट गई.

युवक को खोजने के लिए रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया.

पहले भी हो चुके हैं बाघ के तीन बार हमले

इसके बाद आज रविवार की सुबह लापता युवक की खोज शुरू की गई.

इसके बाद उसका शव बरामद कर लिया गया. इससे पहले भी बाघ के यहां तीन हमले हो चुके हैं.

सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए गर्जिया से लेकर मोहान नेशनल हाईवे 309 पर

वन विभाग (Forest department) और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है.

इतना ही नहीं प्रशासन ने देर शाम से सुबह तक बाइक सवारों को वहां से गुजरने की मनाही है.

टाइगर रिजर्व की टीम हमलावर बाघ को कर रही ट्रेस

बताया जा रहा है कि जिन तीन युवकों पर बाघ ने हमला किया, वह जंगल किनारे बैठकर शराब का पी रहे थे.

वन विभाग ने बाघ के हमले में सुरक्षित बच निकले दोनों युवको को भी गिरफ्तार कर लिया है.

बाघ के लगातार बढ़ते हमलों को देखते हुए वन विभाग ने पहले से ही वहां पर धारा 144 लगाई है.

वहीं, वन विभाग की मानें तो उस जगह पर चार से ज्यादा बाघों का मूवमेंट पाया गया है.

फिलहाल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की टीम हमलावर बाघ को ट्रेस कर रही है.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...