Dance:नतीजा क्या निकला पता नहीं…CHC अधीक्षक कार्यालय में ANM का अद्भुत डांस.
Dance: फिल्म के एक गाने पर डांस करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में डांस कर रही महिला एएनएम बताई जा रही है. महिला के एक हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है,
फिर भी वह शानदार डांस करती है। सीएचसी अधीक्षक के दफ्तर में डांस का मामला
अब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंच गया है. इसके बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं.
वायरल वीडियो 15 अगस्त का है मामला सीएचसी कार्यालय पर एएनएम होश न खबर है
ये कश असर है गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं. एएनएम के एक हाथ में प्लास्टर बंधा होने के बावजूद
महिला अपने डांस से सभी को मंत्रमुग्ध करती नजर आ रही है.।
दिलबर दिलबर..
वीडियो राजधानी के माल विकासखंड के सीएचसी यानि सरकारी अस्पताल का है.. अच्छा है या बुरा?? आप समझें.. pic.twitter.com/BtAUI4bw28— Vivek K. Tripathi (@meevkt) October 12, 2023
सीएचसी कार्यालय में मौजूद अन्य सहकर्मी एएनएम के डांस की सराहना कर रहे हैं.
अधीक्षक भी सीएचसी कार्यालय में मौजूद दिख रहे हैं. एएनएम का डांस वीडियो वायरल होने के बाद
सी.एच.सीअधीक्षक डाॅ. अरुण चौधरी ने दी सफाई. उनका कहना है कि 15 अगस्त को अस्पताल में छुट्टी थी
यह भी पढ़ें :dance: अयोध्या के घाट पर महिला ने किया सेंसुअल डांस, Video देखकर भड़के लोग; बोले- हमारे धार्मिक स्थलों को..
और केवल आपातकालीन सुविधा खुली थी। छुट्टी का दिन होने के कारण सीएचसी कार्यालय में
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिलाएं इसके लिए तैयार थीं.
महिलाओं ने नृत्य करने की इच्छा जताई। इस कार्यक्रम में अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए.
बदनाम करने के इरादे सेये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सीएमओ डाॅ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि
वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है. जांच के लिए
एक कमेटी बनाई गई. रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
