लोगों की जान से खेल रहे फर्जी डॉक्टर KGMU ट्रॉमा सेंटर में गिरप्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

लोगों की जान से खेल रहे फर्जी डॉक्टर KGMU ट्रॉमा सेंटर में गिरप्तार

KGMU:लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया।

गले में आला लटकाए बेधड़क मरीजों को देख रहा था। अनजान डॉक्टर को

- Advertisement -
- Advertisement -

देख कर्मचारियों को शक हुआ। पूछताछ शुरू की। वह सकपका गया।

भागने की कोशिश की। कर्मचारी व सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

केजीएमयू प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस में तहरीर दी है।

घटना बुधवार की है। कैजुअल्टी वार्ड में गले में आला लटकाए एक युवक टहल रहा था।

मरीजों के बेड पर जाकर परिवारीजनों से पूछताछ कर रहा था। कर्मचारियों को शक हुआ।

उन्होंने युवक से उसका परिचय पूछा। आईकार्ड दिखाने के लिए कहा।

KGMU ट्रॉमा सेंटर में

उसने अपना आईकार्ड दिखाया। जिसमें सत्यम नाम लिखा था।

उसने खुद को न्यूरो सर्जन बताया। केजीएयमू न्यूरो सर्जरी विभाग का रेजिडेंट होने का दावा किया।

कर्मचारियों ने युवक की पहचान के लिए न्यूरो सर्जरी विभाग के रेजिडेंट को विभाग से बुलाया।

विभाग के रेजिडेंट ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया।

इस पर कर्मचारियों को शक गहरा गया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी को

मामले की जानकारी दी। मौके पर डॉ. संदीप तिवारी पहुंचे। उन्होंने सख्ती से पूछताछ की।

इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। पर, कर्मचारी और सुरक्षा गार्डों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

आईकार्ड में दर्ज थी फर्जी जानकारी

डॉ. संदीप तिवारी ने युवक का आईकार्ड देखा। जिसमें संजय गांधी

इंस्टीटयूट मेडिकल साइंसेस लिखा था। पीजीआई का नाम भी गलत लिखा था।

जबकि डिग्री के स्थान पर कोर्स लिखा था। एमबीबीएस-एमएस कोर्स दर्ज था।

अधिकारियों ने युवक को पुलिस के हवाले करने की बात कही।

इस पर युवक ने खुद को गोयल इंस्टीट्यूट से फार्मेसी कोर्स करने का दावा किया।

मरीज ने पहचाने से किया इनकार

युवक ने बताया कि वह ट्रॉमा में अपने परचित को देखने आया था।

युवक को मरीज को पास ले जाया गया। जहां मरीज ने युवक को पहचानने से ही इनकार कर दिया।

अधिकारियों ने युवक पर मरीजों की दलाली का शक जाहिर किया।

युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक से पूछताछ की जा रही है।

दलाली करने वाले गैंग के सरगना का सुराग जानने की कोशिश कर रही है।

लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर सीएमएस डॉ. संदीप ने बताया कि

फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया है। वह गले में आला लटकर मरीज और उनके तीमारदारों से बात कर रहा था।

शक के आधार पर उसे पकड़ा गया। पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

दलालों की धरपकड़ को लेकर ट्रॉमा सेंटर में सभी अलर्ट हैं। सीसीटीवी

से अनजान व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...