दो महीने बाद फिर खुली दाखिले की खिड़की, रिक्त सीटों पर 24 जनवरी को counseling

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

दो महीने बाद फिर खुली दाखिले की खिड़की, रिक्त सीटों पर 24 जनवरी को counseling

counseling: डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण 2023 सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के दो महीने बाद फिर से दाखिले की खिड़की खोल दी गई है।

यह भी पढ़ें :Diesel Car चलाते समय कभी न करें ये गलतियां, कोल्ड रेविंग से बचने के साथ एग्जॉस्ट पर दें ध्यान 

- Advertisement -
- Advertisement -

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सीधे प्रवेश का कार्यक्रम जारी किया। निजी संस्थानों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए 23 व 24 जनवरी को काउंसिलिंग होगी।

संस्थानों को 25 जनवरी तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की सूचना वेबसाइट पर लॉक करनी होगी अन्यथा प्रवेश मान्य नहीं होगा।

प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 2974 निजी कॉलेजों की 2,22,750 कुल 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए 3,36,187 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

अंतिम तिथि 20 नवंबर तक 1,63,250 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश लिया था। 70,100 सीटें खाली रह गई थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड को अमान्य कर दिया था।

यूपी डीएलएड 2023 दाखिल के लिए काउंसिलिंग अक्टूबर नवंबर 2023 में हुई थी। यूपी डीएलएड में 2,22,750 और सरकारी कॉलेज डायट की करीब 10 हजार सीटों समेत कुल 2,33,350 सीटें हैं।

लेकिन कुछ कॉलेजों में सीटें खाली रह जाने के कारण परीक्षा नियामक ने एक बार फिर डीएलएड छात्रों को दाखिला लेले के लिए मौका दिया है।

यह भी पढ़ें :insurance :बजट में बढ़ सकती आयुष्मान योजना की लिमिट,7.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर

डीएलएड की शेष सीटों के लिए काउंसिलिंग 24 जनवरी 2024 को होगी। वहीं निजी कॉलेज 23 व 24 जनवरी को डायरेक्ट दाखिला देंगे।

यूपी डीएलएड प्रशिक्षण 2023 की काउंसिलिंग में भाग लेने को इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा नियामक की वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...