zoo stock:चिड़ियाघर में दोस्त आरिफ को देख तड़प उठा सारस, बाड़े में चोंच मारकर जताया दर्द

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

zoo stock:चिड़ियाघर में दोस्त आरिफ को देख तड़प उठा सारस, बाड़े में चोंच मारकर जताया दर्द

zoo stock: इंसान और पक्षी की मोहब्बत का एक और नायाब नमूना मंगलवार को कानपुर

चिड़ियाघर में देखने को मिला। आरिफ और सारस का आमना-सामना हुआ तो

- Advertisement -
- Advertisement -

दोनों के जज्बात बिना कुछ कहे ही नजर आने लगे।

विधायक अमिताभ बाजपेई के मुंह से बरबस निकल पड़ा..वाह री मोहब्बत।

अपने दोस्त आरिफ को देखकर सारस मिलने के लिए तड़प उठा।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह चोंच से जाली के

बड़े पिंजड़े को तोड़ने की कोशिश करने लगा। फिर परवाज भरने की कोशिश की।

हालांकि, करीब रहकर भी दोनों मिल नहीं सके। आरिफ यह कह कर मायूसी से लौटे…फिर आएंगे।

अमेठी की है दोस्ती

अमेठी के एक गांव से शुरू हुई मोहम्मद आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी उस

वक्त परवान चढ़ी, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे।

वह दोनों की दोस्ती को देख कर हैरान रह गए। फिर यह माना गया कि कानूनी तौर पर

आरिफ सारस को पास में नहीं रख सकता। इस पर उन्हें अलग कर दिया गया। सारस को जिस

स्थान पर ले जाया गया, वह वहां से लौट। इसके बाद उसे कानपुर प्राणि उद्यान लाया गया।

विधायक संग पहुंचे आरिफ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 28 मार्च को कानपुर आए थे।

वह अपने साथ आरिफ को प्राणि उद्यान ले गए थे पर सारस को क्वारंटाइन किए

जाने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। 14 दिन बाद विधायक अमिताभ बाजपेई और

आरिफ फिर प्राणि उद्यान पहुंच गए। पहले तो विधायक और आरिफ को सारस से मिलने की

अनुमति नहीं दी गई लेकिन काफी बहस के बाद तीन लोगों को अनुमति दी गई।

ऐसी मोहब्बत देख हैरत में पड़ गए

विधायक और आरिफ के साथ अंकुश को एक वाहन से उस स्थान पर ले जाया गया

जहां सारस को रखा गया है। सभी को मास्क आदि पहनाया गया था।

सारस को देखकर आरिफ ने जैसे ही कहा, पहचान गए

तो बेजुबान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह अपने दोस्त के करीब पहुंचने को बेताब हो उठा।

जाली में चोंच मारने लगा। दोनों के बीच बात होती रही।

विधायक दोनों के बीच की मोहब्बत को देख कर अचरज में पड़ गए।

आरिफ ने बोला-उछलो तो सारस उड़ने लगा। वह पिंजड़े से टकराने की स्थिति में आया तो

आरिफ ने शांत कराया। इस दौरान आरिफ की आंखों से आंसू छलक आए।

सारस से कहा-तुम यहीं रहो फिर आएंगे। सारस इन सभी के

जाते वक्त उदास हो गया और बेचैनी से इधर-उधर घूमने लगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...