Wolf: भेङियों ने जिले में फैलाया आतंक,भाजपा विधायक हाथ में बंदूक लेकर रात में  दे रहे हैं पहरा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Wolf: भेङियों ने जिले में फैलाया आतंक,भाजपा विधायक हाथ में बंदूक लेकर रात में  दे रहे हैं पहरा

Wolf: उत्तर प्रदेश के के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक फैला हुआ है। महसी में खूनी भेड़ियों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

हमले रोकने के लिए वन विभाग व प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी चालाक भेड़िए नित नई घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आते।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब तक सात मासूम बच्चों की जान जा चुकी थी, लेकिन यह महिला की मौत का पहला मामला है।

इलाके में दहशत इस कदर फैल गई है कि भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह हाथ में बंदूक लेकर रात में पहरा दे रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

रविवार की रात करीब 12 बजे महसी के कुम्हारन पुरवा निवासी एक 60 वर्षीय महिला पर हमलाकर मौत के घाट उतार दिया।

ग्राम महसी के कुम्हारन पुरवा गांव निवासी रीता देवी पत्नी राम नरेश आंगन में रखे टिनशेड के नीचे चरपाई पर सो रही थी।

तभी अचानक देर रात तकरीबन 12 बजे भेड़िए ने घर में घुसकर हमला कर चारपाई से नीचे खींच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल महिला को आनन- फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विधायक ने स्वयं संभाला मोर्चा

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह रात-रात भर भेड़ियों के आंतक वालेगांवों में तीन दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन,

जागरूकता एवं बचाव कार्य का स्वयं मोर्चा संभाले हुए है। इलाके के पल-पल के घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हैं।

रविवार को महसी के कुम्हारन पुरवा गांव में भेड़िए ने रात 12 बजे जब घर में सो रही 60 वर्षीय महिला रीता देवी को हमला कर मौत के घाट दिया।

इसकी सूचना मिलते ही इलाके में मौजूद विधायक तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर स्वयं गहनता से जांच की।

विधायक ने कहा कि महसी की जनता पर इस समय वन्य जीवों की आपदा आन पड़ी है।

इन भेड़ियों के हमलों में मारे गए बच्चों के परिजनों व घायलों की पीड़ा से मन बहुत आहत है।

तन मन धन से अपनी जनता के दुख दर्द में 24 घंटे खड़े रहना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

हम हर संभव कोशिश में लगे हैं कि महसी की जनता को इस आपदा से जल्द ही निजात दिला सकें।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों भवन स्वतः हटाए गए

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों...