Wedding:दुल्हन और उसकी मौसी ने आधी रात को कर दिया ऐसा खेला, दूल्हा पहुंचा अस्पताल, सास की भी हालत बिगङी, जानें… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Wedding:दुल्हन और उसकी मौसी ने आधी रात को कर दिया ऐसा खेला,दूल्हा पहुंचा अस्पताल, सास की भी हालत बिगङी, जानें…

wedding: युवक हो या फिर युवती। शादी तय होने के बाद सभी दूल्हा और दुल्हन बनने को लेकर बेसब्री से इंतजार करते हैं। शादी को लेकर दोनों में कई अरमान भी होते हैं,

लेकिन कई बार ये अरमान चकनाचूर भी हो जाते हैं। कभी शादी में दहेज को लेकर तो कभी दूल्हा और दुल्हन के नापसंदी को लेकर। यूपी के फर्रुखाबाद से जो मामला सामने आया है वह इससे उलट है। यहां एक युवक की गेस्ट हाउस में शादी तय हुई।

- Advertisement -
- Advertisement -

शादी से पहले बिचौलिए ने जो रिश्ता बताया बिना जांच-पड़ताल की शादी कर दी गई। शादी के बाद दुल्हन अपनी मौसी के साथ ससुराल पहुंची। दूल्हा भी दुल्हन के आने से बेहद खुश था, लेकिन ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही।

दूल्हा दुल्हन के मंसूबों से वाकिफ नहीं था। आधी रात को ही दुल्हन ने मौसी के साथ मिलकर चाल चल दी। दूल्हा और उसके परिवार को सच्चाई का पता चला तो हड़कंप मच गया। दूल्हे और उसकी मां की हालत खराब हो गई।

दरअसल सात फेरों के बाद घर पहुंची दुल्हन ने नशीली चाय पिलाकर दूल्हे और सास समेत 10 लोगों को बेहोश कर दिया। फिर आठ लाख के जेवर लेकर फरार हो गई।

तड़के चार बजे घर पहुंचे दूल्हे के भाई ने सभी को घर में बेहोश पाया। परिजनों ने हरदोई निवासी बिचौलिये को पुलिस के हवाले कर दिया। बिचौलिया खुद दुल्हन के घर का पता नहीं जानता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अकबरपुर दामोदर निवासी सनवेश कुमार की शादी 15 दिन पहले हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गौटिया गांव निवासी सुखदेव ने हरदोई के फतेहपुर निवासी पूजा से तय कराई थी। रविवार रात आठ बजे शमसाबाद के तराई मोहल्ले के एक गेस्ट हाउस में विवाह हुआ।

यहां दुल्हन को लेकर एक गाड़ी से आठ लोग गेस्टहाउस पहुंचे। इसमें तीन महिलाएं, चार पुरुष और एक चालक था। दूसरी ओर से दूल्हा पक्ष के आधा सैकड़ा से अधिक लोग थे। रात में हंसी खुशी के माहौल के बीच शादी की सभी रस्में हुई।

रस्में संपन्न होने के बाद दुल्हन और एक महिला जो कि दुल्हन की मौसी बताई गई वह विदा होने के बाद दूल्हे के घर गई। रात एक बजे के बाद दोनों ने मिलकर चाय बनाई और दूल्हे समेत परिवार के 10 सदस्यों को पिला दी।

थोड़ी ही देर में सभी के बेहोश होने पर दुल्हन घर में रखे सोने के जेवर, एक हार, चार चूड़ी, एक जोड़ी कान के झाले तथा दो जोड़ी पायल, एक सोने की जंजीर व अन्य सामान लेकर रात करीब दो बजे भाग निकली। सुबह चार बजे जब दूल्हे के बड़े भाई राजेश घर पहुंचे तो परिवार के सभी सदस्य अचेत पाया।

परिजनों के कहने पर पुलिस ने मध्यस्थता कराने वाले सुखदेव को उठा लिया। दूल्हे के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि ढाई लाख रुपये लेकर सुखदेव ने शादी तय कराई थी।

पुलिस को सुखदेव ने बताया कि वह दुल्हन के घर का पता भी नहीं जानता है। सुखदेव राजेश के परिवार का करीबी है इसलिए पीड़ितों ने दुल्हन के बारे में पड़ताल नहीं की थी। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के पीछे लुटेरी दुल्हन का गैंग हो सकता है। आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...