Weather:UP में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम की राहत वाली भविष्‍यवाणी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather:UP में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम की राहत वाली भविष्‍यवाणी

Weather: UP में पूरब से लेकर पश्चिमी छोर तक गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

पिछले दो दिन से दोपहर के वक्‍त हो रही तेज धूप ने बुधवार को भी लोगों को परेशान किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की जा रही है।

weather विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में पारा और उछल सकता है।

29 मार्च तक तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहेगी। वेस्‍ट यूपी के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें :Rain: हो जाएं सावधान! UP समेत इन राज्यों में होगी बारिश,मौसम विभाग की चेतावनी जारी

जबकि 30 मार्च को तेज हवाओं के साथ दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है।

मंगलवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्स‍ियस रहा।

जबकि प्रयागराज का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

झांसी में यह 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तो न्‍यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि ताजनगरी आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक होकर 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

घरों में दिनभर पंखे चलते रहे जबकि कार्यालयों में एयर कंडीशनर चलाने की जरूरत पड़ गई। निचला पारा भी जोर मार रहा है।

यह 18.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मार्च में इतनी गर्मी ने आगे के संकेत दे दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 मार्च तक तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहेगी।

तापमान दिन के समय 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 30 मार्च को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इस दिन तेज हवाओं के साथ एक या दो बार बारिश होने की सम्‍भावना है।

यह भी पढ़ें :Weather : अब पसीने छुड़ाएगी गर्मी, इस दिन से बदल जाएगा यूपी का मौसम

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ईरान के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के चलते 28 से 30 मार्च के बीच उत्तरी पश्चिमी यूपी के उत्तराखंड से लगे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी।

अभी भी सुबह से ही तेज धूप परेशान करने वाली है। आने वाले दिनों में दोपहर में धूल भरी गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़ सकते हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...