Weather : अब पसीने छुड़ाएगी गर्मी, इस दिन से बदल जाएगा यूपी का मौसम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather : अब पसीने छुड़ाएगी गर्मी, इस दिन से बदल जाएगा यूपी का मौसम

Weather :यूपी में अब पसीने छुड़ाने वाली गर्मी पड़ेगी। तेज धूप अभी भी दिन में गर्मी का अहसास करा रही है। 15 मार्च से मौसम मे बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

हालांकि पहाड़ों से आ रही हवाओं की वजह से रात में हल्‍की ठंडक अब भी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मार्च के अंत तक उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्ध‍ि होगी और गर्मी बढ़ जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

अभी राजधानी लखनऊ में मौसम साफ है। दिन में तेज धूप निकल रही है। जिले का तापमान बढ़ा हुआ है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस पूरे हफ्ते लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्‍सियस के बीच रह सकता है। न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आगरा में 15 मार्च तक 32 डिग्री पार करेगा तापमान

ताजनगरी आगरा में भी जल्द ही गर्मी पसीने छुड़ाएगी। 15 मार्च तक दिन का तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। ऐसे में तेज धूप सताने लगेगी।

दिन और रात में गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी सुबह-शाम हल्की बदली देखी जा रही है। लेकिन दोपहर साफ है इसलिए तेज धूप खिल रही है।

आने वाले दिनों में आसमान पूरी तरह साफ होगा। सुबह से धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मोटे अनुमान के मुताबिक, 15 मार्च तक दिन का तापमान 32 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है। यानि यह शरीर के तापमान से करीब दो डिग्री ज्यादा होगा।

ऐेसे में गर्मी का एहसास होने लगेगा। रात का पारा भी बढ़ेगा। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं।

इधर शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकार्ड हुआ। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 79 रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...