Weather: UP में फिर मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में Rain और ओले का ऑरेज अलर्ट जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: UP में फिर मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में Rain और ओले का ऑरेज अलर्ट जारी

Weather: एक महीने से ज्यादा चले भीषण ठंड के दौर से लोगों को अब राहत मिल गई है, लेकिन दो दिन अच्छी धूप निकलने के बाद मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। मुरादाबाद में रविवार को मौसम के काफी खराब रहने का अंदेशा जताया गया है।

मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आसमान पर घने बादल छाए रहने, कई जगहों पर मेघगर्जना के साथ तेज Rain होने और कहीं-कहीं ओले भी पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Weather: ठंड से जल्द मिलेगी राहत! इस दिन बारिश की उम्मीद, जानिए एक हफ्ते का मौसम अपडेट

मौसम में आए इस बदलाव के चलते मुरादाबाद में फरवरी के महीने की बारिश नया रिकॉर्ड बना सकती है। शनिवार देर रात से सोमवार तक तीन से चार बार Rain होने के आसार जताए गए हैं।

इस दौरान तीस मिलीमीटर या इससे भी अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से बारिश के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Weather:अगले चार दिनों तक भीषण शीतलहर, एक बार फिर मौसम ने ली करवट, रेड अलर्ट जारी

पहली फरवरी को भी पश्चिमी विक्षोभ की आमद होने पर बारिश हुई थी। मुरादाबाद में फरवरी के पहले दिन इस महीने की औसत से दोगुनी Rain दर्ज की गई थी।

मुरादाबाद में फरवरी की औसत बारिश 12 मिलीमीटर है, लेकिन एक फरवरी को 26 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...