Weather: UP में कल से बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश के आसार, नहीं थमेगी हवा की रफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: UP में कल से बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश के आसार, नहीं थमेगी हवा की रफ्तार

Weather: उत्‍तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। सर्द पछुआ और गर्म पुरवा के टकराव से यूपी के कुछ इलाकों में 12 से 15 फरवरी के बीच बदली-बारिश का सिलसिला चलेगा। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में भी बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना कम है। पूर्व में बारिश के आसार थे, लेकिन हवा का दबाव सूबे के दक्षिणी हिस्से की ओर हो गया है। पुरवा हवा में तेजी आने से गलन वाली पछुआ कमजोर हो जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Weather: सावधान! शीतलहर फिर देने वाली है दस्तक, weather department ने बारिश का भी लगाया अनुमान

 

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। उधर, कानपुर में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। इसकी अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी।

सबसे ठंडी रात रही

पश्चिमी हवा की रफ्तार तो थमी लेकिन सर्दी में कमी नहीं आई। शनिवार को कानपुर में सीजन (फरवरी) की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी के कारण मैदानों में सर्दी बनी रहेगी। 13 और 14 को बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। बादलों के कारण फिर से रात का पारा चढ़ेगा।

शनिवार को न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक शीतलहर जैसी सर्दी फिर लौट आई।

रात में जबरदस्त गलन और ठिठुरन का अहसास हुआ। बुधवार से लगातार हवा की रफ्तार बढ़ी और शुक्रवार तक इसमें कोई खास कमी नहीं आई। शनिवार को इसका व्यापक असर दिखा।

क्यों गिरा रात में तेजी से पारा

शनिवार रात न्यूनतम तापमान 4.8 होने की वजह आसमान का साफ होना रहा। लगातार बदली, कोहरा और धुंध के कारण न्यूनतम पारा अधिक बना हुआ था। तेज हवाओं के कारण बादल और धुंध छट गई।

इससे आसमान पूरी तरह साफ हो गया। तेज बर्फीली हवाएं पहले से वातावरण को सर्द कर रही थीं। इससे न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आ गई।

अधिकतम तापमान में कमी तेज सर्द हवाओं के कारण रही। 30-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन भर हवाएं चलीं। तेज धूप का भी असर नहीं पड़ा। इससे दिन में गलन बढ़ गई।

यह भी पढ़ें :Rain: फरवरी में रिकॉर्ड बारिश के आसार, Weather विभाग ने की भविष्यवाणी

हवा की रफ्तार अभी नहीं थमेगी

मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार फिलहाल नहीं थमेगी। फरवरी महीने में तेज हवाएं लगातार चलती रहेंगी। पूरे महीने हवा की अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी। बसंत के दौरान इसकी गति में वृद्धि होगी।

बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना

सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले तीन से चार दिन हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 13 और 14 को हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावनाएं बन रही हैं। फिलहाल इसी तरह सर्दी बनी रहेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

आतंक मचा रहे बंदर को शिकारियों ने पकड़ा, दर्जनभर लोग हुए थे घायल

आतंक मचा रहे बंदर को शिकारियों ने पकड़ा, दर्जनभर...

30 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए किट वितरण की घोषणा

30 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी केंद्रों पर...

थानेदार का वीडियो वायरल, बजरंग दल से झड़प के बाद दी नौकरी छोड़ने की धमकी

थानेदार का वीडियो वायरल, बजरंग दल से झड़प के...

अवध एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

अवध एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से...