Weather:अभी और पड़ने वाली है ठंड, हो जाएं सावधान! तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में घने कोहरे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather:अभी और पड़ने वाली है ठंड, हो जाएं सावधान! तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में घने कोहरे

Weather : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोल्ड डे और शीतलहर की मार से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड और बढ़ने वाली है। यहां न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा रहने वाला है। उसके बाद कोहरे में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें :Weather: यूपी अभी और सताएगी सर्दी,कोहरे से राहत की संभावना नहीं,जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

इसी तरह उत्तर भारत में दो दिनों तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कोल्ड डे से कुछ राहत के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और उत्तरी मध्य प्रदेश में आज शीतलहर चलने वाली है। वहीं, 21 और 22 जनवरी को उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शीतलहर की आशंका है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

वहीं, आज पूर्वी मध्य प्रदेश के नोवगोंग में सबसे कम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में आज शीतलहर चलने वाली है।

जेट स्ट्रीम विंड्स की वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे शीतलहर और कोल्ड डे की कंडीशन में और बढ़ोतरी हुई है। आने वाले तीन से चार दिनों तक जेट स्ट्रीम विंड्स के जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

वहीं, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 20 जनवरी की रात से 22 की सुबह तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश-बिहार में भी 20 की रात से 21 की सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी है।

वहीं, कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक कोहरा छाया रहने वाला है। असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में 20-23 जनवरी, ओडिशा में 20-22 जनवरी, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 और 21 जनवरी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 20 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें :weather now:  तीन दिन में बढ़ेगी ठंड, कंपाएगी पछुआ, कोहरे के साथ बर्फीली हवा चलने की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों बाद उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। दो दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और कम हो जाएगा।

यानी कि उत्तर पश्चिम भारत में दो दिनों के बाद ठंड और बढ़ने वाली है। वहीं, मध्य भारत के राज्यों में अगले दो दिनों के भीतर दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान कम हो जाएगा।

पंजाब, हरियाणा में 21 से 24 जनवरी, उत्तरी मध्य प्रदेश में 20-22 जनवरी, उत्तरी राजस्थान में 22 और 23 जनवरी को शीतलहर चलने वाली है।

इसके अलावा, बिहार में 20-24 जनवरी को शीतलहर चलेगी, जिसमें से 21 और 22 जनवरी को गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...