Weather:अगले चार दिनों तक भीषण शीतलहर, एक बार फिर मौसम ने ली करवट, रेड अलर्ट जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather:अगले चार दिनों तक भीषण शीतलहर, एक बार फिर मौसम ने ली करवट, रेड अलर्ट जारी

Weather: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ आते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। गुरुवार सुबह कानपुर में धुंध और कोहरे के बाद खिली धूप के बावजूद तेज बर्फीली हवाओं से गलन और ठिठुरन बढ़ गई।

देर रात धुंध और कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रेड अलर्ट, शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Weather:अभी और पड़ने वाली है ठंड, हो जाएं सावधान! तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में घने कोहरे

विश्वभर में हो रहे जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर भी देखने को मिला है। 2003 से ज्यादा दिन में सर्दी पड़ने का यह रिकॉर्ड है।

अब तक कानपुर में 15 दिन शीतलहर के आ चुके हैं। अभी आगे चार दिन और सर्दी पड़ने की संभावना है।

तेज बर्फीली हवाएं की स्पीड 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

कानपुर में गुरुवार रात का पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। इससे पहले 12 और 13 जनवरी को भी न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस था।

अब तक आठ दिन ऐसे रहे हैं, जब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री या इससे कम रहा है।

इस सीजन जनवरी में अब तक सबसे कम रात का पारा 2.4 डिग्री 19 जनवरी को रहा था। मात्र दो दिन न्यूनतम पारा 10 के पार जा सका है।

गुरुवार को दोपहर बाद सही लेकिन तेज धूप खिली। बावजूद शहरी कांपते रहे। बर्फीली तेज हवाएं गलन पैदा करती रहीं।

दिन में गलन तो रात में सर्दी

गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आस-पास रहा। हालांकि इसके बावजूद दिन में तेज धूप खिल रही है लेकिन रात सर्दी भरा सितम रह रहा है।

जनवरी में अब तक अधिकतम पारा 20 या इससे अधिक नहीं गया है। अधिकतम पारा 8 जनवरी को 19.5 डिग्री रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर है। इसका असर शुक्रवार से दिखने लगेगा। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी से पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है।

भीषण सर्दी के लगातार बने रहने की संभावना है। हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि अभी बारिश की संभावना नहीं है।

सीपीसीबी के अनुसार, हवा की सेहत बेहद खराब है। महीने का सर्वाधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 224 गुरुवार को दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :Weather: यूपी अभी और सताएगी सर्दी,कोहरे से राहत की संभावना नहीं,जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

कड़ाके की सर्दी ने बिगाड़ी हालत, 42 भर्ती

कानपुर में कड़ाके की सर्दी से लोगों की हालत बिगड़ रही है। हार्ट अटैक, एंजाइना और ब्लड प्रेशर बेकाबू होने की दिक्कत बढ़ गई है।

गुरुवार को भी कार्डियोलॉजी की ओपीडी में 729 मरीज इलाज कराने पहुंचे जबकि 32 मरीजों का इमरजेंसी में इलाज किया गया।

निदेशक डॉ. राकेश वर्मा के अनुसार, गंभीर हालत में अस्पताल आए 42 मरीजों को भर्ती किया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...