wealth: ग्राम पंचायतों के विकास का धन मनमाने ढंग से उड़ाया, जांच ने खोली पोल, अमेठी के 17 अधिकारी दोषी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

wealth: ग्राम पंचायतों के विकास का धन मनमाने ढंग से उड़ाया, जांच ने खोली पोल, अमेठी के 17 अधिकारी दोषी

wealth: अमेठी में ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आए धन को शासनादेश को ताक पर रखकर

खर्च करने की शिकायत की जांच में 17 अधिकारी दोषी पाए गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

इन सभी के खिलाफ डीएम ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक पंचायती राज को पत्र

लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है। दोषी पाए गए अधिकारियों में से एक अधिकारी की मृत्यु हो

चुकी है जबकि पांच सेवानिवृत्त हो चुके हैं। शेष 11 अधिकारी विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत हैं।

पूरे प्रेम निवासी डॉ. अवधेश बेलौरा ने जिले के विभिन्न विकास खंडों में बीडीओ और एडीओ

पंचायत द्वारा अपने हस्ताक्षरों से संचालित तकनीकी और प्रशासनिक मद के खाते से

धनराशि का आहरण कर उसे शासनादेश के विपरीत खर्च करने की शिकायत की थी।

मामले में आठ जुलाई 2022 को डीएम द्वारा बीएसए और एएओ माध्यमिक शिक्षा की संयुक्त

जांच कमेटी गठित की गई थी। जांच कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि सात विकास खंडों में

शासनादेश के विपरीत धन खर्च किया गया है। सिंहपुर, जामो, मुसाफिरखाना और अमेठी में बीस

लाख 44 हजार 73 रुपये शासनादेश के विपरीत व्यय होने का तथ्य सामने आया जबकि

जगदीशपुर, तिलोई और भादर में तो हिसाब तक नहीं मिल सका।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीडीओ और डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस

जारी किया तो अधिकारियों ने अब तक जवाब ही नहीं दिया।

मामले में डीएम ने सभी जिम्मेदार 13 एडीओ पंचायतों के खिलाफ निदेशक पंचायती राज

जबकि चार बीडीओ के खिलाफ प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास को कार्रवाई की संस्तुति की है।

किस ब्लाक में कितने की मिली गड़बड़ी

ब्लाक                  धनराशि

सिंहपुर               930073

मुसाफिरखाना      332250

जामो                 496750

अमेठी               285000

इनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

सुरेंद्र प्रताप सिंह तत्कालीन एडीओ जगदीशपुर, सर्वेंद्र चौहान एडीओ पंचायत सिंहपुर और

आरडी गौतम तत्कालीन बीडीओ सिंहपुर, जामो में तैनात रहे राकेश द्विवेदी तत्कालीन एडीओ

पंचायत और चंद्र प्रकाश उपाध्याय तत्कालीन बीडीओ, मुसाफिरखाना में तैनात रहे

विनय कुमार द्विवेदी तत्कालीन बीडीओ और रामराज तत्कालीन

एडीओ पंचायत (अब सेवानिवृत्त )के साथ ही अमेठी के तत्कालीन एडीओ पंचायत मुकेश कुमार

और बीडीओ शरद श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

इनके साथ ही भादर में तैनात रहे एडीओ पंचायत प्रेमनाथ, त्रियुगी नारायण ( मृतक), नंदलाल

(सेवानिवृत्त), सोमनाथ सिंह (सेवानिवृत्त), संतोष शुक्ला और तिलोई में तैनात रहे

एडीओ राम मिलन ( सेवानिवृत्त) शीतला प्रसाद (सेवानिवृत्त) और

सर्वेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

अमेठी डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में गड़बड़ियां पाई गईं थी।

इसके बाद अधिकारियों के खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related