Victim: अवैध संबंध के शख में आकर पति ने महिला के बाल काट मुंह पर पोती कालिख,पुलिस ने दबिश देकर 17 लोगों को किया गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Victim: अवैध संबंध के शख में आकर पति ने महिला के बाल काट मुंह पर पोती कालिख,पुलिस ने दबिश देकर 17 लोगों को किया गिरफ्तार

Victim: मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उनके पति ने मेरे बाल काट कर मुंह में कालिख पोत दी।

मुझे नीम के पेड़ में बांध दिया। पंचायत में गांव के 25 से 30 लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में ये बातें दर्ज कराई हैं। मंगलवार को पीड़िता का कोर्ट में भी बयान दर्ज कराया।

मामला प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा इब्राहिमपुर गांव का है।

जहां पंचायत के फरमान पर पति, उसके घरवालों और ग्रामीणों ने महिला के साथ क्रूरता की थी।

इस मामले में पुलिस ने पति समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 33 लोग अभी भी फरार हैं।

मंगलवार को पुलिस गांव में दबिश देने पहुंची। घरों के दरवाजे पर ताला लगाकर गांव के लोग फरार हैं।

SP डॉ. अनिल कुमार ने बताया- महिला आयोग को पूरा मामला बता दिया गया है।

जल्द ही आयोग की टीम घटना की जानकारी लेने जाएगी। आरोपियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई की गई है।

जानिए क्या है मामला

इब्राहिमपुर गांव की रहने वाली महिला का गांव के लवकुश से प्रेम था। महिला के तीन बच्चे हैं।

उसका बड़ा बेटा 12 साल का है। महिला का पति हरिलाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।

पति को उसकी पत्नी के लवकुश के साथ अवैध संबंध का शक हुआ।

28 जुलाई (रविवार) को महिला और अपने प्रेमी से बात करते पति ने पकड़ लिया।

इसके बाद प्रधान और ग्रामीणों के नेतृत्व में पंचायत हुई। इसमें प्रेमी जोड़े को सजा सुनाई गई।

प्रेमी किसी तरह पंचायत की चंगुल से भागकर थाने पहुंच गया। यहां उसने पुलिस से पूरा घटनाक्रम बताया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का मुंह काला करते हुए उसके बाल काट दिए गए।

पुलिस से भिड़ने लगी थीं महिलाएं

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाएं पुलिस से भिड़ने लगीं।

जब पुलिस ने 8 महिलाओं और 7 पुरुषों को हिरासत में लिया तो लोग दहशत में आकर

घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 20 लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बमुश्किल महिला को छुड़ाया

पुलिस ने महिला को किसी तरह छुड़ाया और गांव से CHC ले जाया गया।

वहां उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।

पंचायत में हुए हमले में एसओ नंदलाल सिंह, आरक्षी कुलदीप और महिला आरक्षी प्रतिभा को गंभीर चोटें आईं।

बेटा बोला- मां को पेड़ से बांधा, कालिख पोती

महिला के 12 साल के बेटे ने बताया कि मेरी मां के दूसरे के साथ जाने के बाद परिवार और ननिहाल के लोग दुखी हो गए थे।

काफी समझाने के बाद भी जब मां नहीं मानी तो पंचायत में लोगों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया।

इस दौरान बाल काटे गए और चेहरे पर कालिख पोत दी गई।

वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस तक पहुंच गया तो हम लोगों को गांव वालों ने चुप रहने के लिए कहा, जिससे हम लोग खामोश हो गए।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related