UP NMMS Scholarships के आवेदन डेट बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Scholarships: उत्तर प्रदेश नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप
2024-25( यूपी एनएमएमएस) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
- Advertisement -
- Advertisement -
यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के इच्छुक छात्रों को
यह भी पढ़ें :scholarships: छात्रवृत्ति के मानक बदलेंगे, आसानी से नहीं मिलेगी सुविधा
आवेदन करने के लिए अब 10 दिन और मिलेंगे। अंतिम तिथि अब 28 सितंबर है।
आधिकारिक वेबसाइट – entdata.co.in पर छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि यूपी एनएमएमएस योजना
पंजीकरण 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की
अंतिम तिथि 18 सितंबर थी। शेड्यूल के मुताबिक
यूपी एनएमएमएस परीक्षा 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
क्या है पात्रता
2022-23 शैक्षणिक सत्र में कम से कम 55 प्रतिशत कुल अंकों के
साथ कक्षा 7 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए
पंजीकरण करने के लिए पात्र हैं। हालांकि, एससी और एसटी सहित
आरक्षित श्रेणियों के छात्रों को न्यूनतम उत्तीर्ण
अंक मानदंड में 5 प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), केंद्रीय विद्यालय (केवी), सैनिक स्कूल,
सरकारी आवासीय और निजी स्कूलों में नामांकित
छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं हैं।
ऐसे करें अप्लाई
यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2024 आधिकारिक वेबसाइट – entdata.co.in पर जाएं।
होमपेज पर एनएमएमएस एप्लिकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति पंजीकरण लिंक का
चयन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
आय, जाति प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर सहित दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म डाउनलोड करें।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं।
इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं
कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें।
क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
