UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड ज्यादा स्टूडेंट्स तैयारी करें तेज, शेड्यूल रिलीज होने में अब नहीं बचा वक्त
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड से संबद्ध दसवीं, बारहवीं के छात्र-छात्राओं को अब अपनी परीक्षाओं को लेकर
तैयारी और तेजी कर देनी चाहिए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के आयोजन में अब ज्यादा समय
नहीं बचा है, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे अब अपनी प्रिपरेशन की स्पीड बढ़ा दें।
वहीं, किस दिन कौन सी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में भी जल्द ही पता चल जाएगा।
दरअसल, UPMSP यानी कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
(Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) जल्द ही 10वीं, 12वीं की डेटशीट जल्द रिलीज करेगा।
संभावना जताई जा रही है कि, यूपी बोर्ड जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेटशीट रिलीज कर देगा।
यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर रिलीज किया जाएगा।
अब ऐसे में, जो भी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर
इसे पीडीएफ मोड में डाउनलोड कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की
परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के महीनों में आयोजित करने की उम्मीद है।
वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने की संभावना है।
जेईई मेंस से पहले खत्म हो सकती हैं 12वीं की परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स में तो संभावना यह भी जताई गई है कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 अप्रैल, 2023 के पहले समाप्त हो
जाएंगी। दरअसल, छह अप्रैल से जेईई मेंस परीक्षा का सेशन शुरू होना है।
इसलिए बोर्ड इनके पहले ही परीक्षाएं आयोजित कर लेगा। हालांकि इस संबंध में
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी कि यूपी बोर्ड की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।
इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट से जुड़ी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
